सोमेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर, पूजा अर्चना के साथ हुआ विशाल भंडारा
अनूपपुर
जिला मुख्यालय अनूपपुर के वार्ड नं. 13 में उज्ज्वल कॉलोनी में सोमेश्वर महादेव के मंदिर के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सुबह से ही महिला पुरूष भक्तों की अपार भीड़ देखने को मिली, मंदिर में स्थापना के 2 वर्ष पूर्ण होने पर द्वतीय स्थापना दिवस के मौके पर सोमेश्वर महादेव अभिषेक कराया गया, जिसमे सैकड़ो भक्तजनो शामिल होकर महादेव जी आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रांगण में पूजा, अर्चना, अभिषेक के बाद भजन कीर्तन चलता रहा, शाम को 4 बजे से रात्रि तक विशाल भंडारा का आयोजन चलता रहा। जिसमे हजारो श्रद्धालुओं ने महादेव जी का प्रसाद ग्रहण किया। उस वार्ड में निवासी व भक्त रवि पनिका ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमेश्वर महादेव के स्थापना दिवस में अनूपपुर के भक्तजनो ने बढ़ चढ़ कर अपना सहयोग प्रदान किया। यह मंदिर का निर्माण सभी के सहयोग से बना है, वार्ड के निवासी मंदिर में जो भी कमी होती हैं उसे वार्ड के निवासी। आपस में मिलकर दूर करते हैं। 2 वर्षो में ही इस मंदिर प्रतिष्ठा अनूपपुर जिला मुख्यालय सहित गांव-गांव तक प्रसिद्ध हो गयी हैं।
