बोलेरो बाइक में भिड़ंत युवक की मौत, एक घायल,अधेड़ महिला की जहर खाने से हुई मौत
अनूपपुर
कोतवाली थाना अनूपपुर एवं जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एक्सीडेंट एवं जहर खाने से एक युवक एवं एक अधेड महिला की मौत हो गई है घटना की सूचना पर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अमरकंटक थाना अंतर्गत ग्राम खजूरवार निवासी 45 वर्षीय महिला शांतिबाई पति रामगोपाल चौधरी के अज्ञात कारणो से जहरीला पदार्थ खा लेने पर परिजनों द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया रहा जिसकी उपचार दौरान सुबह मौत हो गई, ड्यूटी डॉक्टर की सूचना पर अस्पताल पुलिस द्वारा परिजनों के उपस्थिति में पंचनामा, पी,एम, की कार्यवाही करते हुए मृतिका के शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर प्रारंभिक जांच करने के बाद घटना की डायरी अमरकंटक थाना को प्रेषित की है। वही दोपहर कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत सकरा गांव में बकान नदी के पास मोटरसाइकिल एम पी 65 जेड बी 0274 से सकरा की ओर आ रहे दो युवक एक बोलेरो एमपी 65 बी बी 0242 बोलेरो वाहन के चालक द्वारा तेज गति के चलाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होने पर दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें 20 वर्षीय युवक शनी सिंह पिता गणेश सिंह निवासी गोलद्दाटोला सकरा की मृत्यु हो गई वही दूसरा युवक अजय सिंह पिता हेमराज सिंह उम्र 19 वर्ष को गंभीर चोट आने पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती किया गया घटना की जानकारी द्वारा हंड्रेड डायल पुलिस को दिए जाने पर आरक्षक सत्यम गौतम तथा पायलट जितेंद्र यादव मौके पर पहुंचकर देख-रेख करते हुए कोतवाली थाना अनूपपुर को सूचित किया जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा मृत युवक के शव का पंचनामा करने बाद जिला अस्पताल में पी,एम,की कार्यवाही कराते हुए अंतिम संस्कार हेतु मृतक के शव को परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की,पुलिस द्वारा बोलेरो वाहन को जप्त की किया गया।
