डॉ देवेंद्र तिवारी को भारत विकास परिषद विंध्य प्रांत के प्रांत अध्यक्ष के रूप में मनोनीत

डॉ देवेंद्र तिवारी को भारत विकास परिषद विंध्य प्रांत के प्रांत अध्यक्ष के रूप में मनोनीत 


अनूपपुर

संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण इन पांच सूत्रों पर कार्य करने वाली भारतवर्ष की पूर्ण राष्ट्रीय और सामाजिक संगठन भारत विकास परिषद 1963 से नर सेवा ही नारायण सेवा के लक्ष्य को लेकर सतत समाज सेवा में क्षेत्र में कार्य करते हुए आ रही है भारत विकास परिषद विंध्य प्रांत के आगामी 1 वर्ष के कार्यकाल हेतु अनूपपुर शाखा के प्राथमिक सदस्य, समाज सेवी डॉ देवेंद्र कुमार तिवारी को प्रान्त अध्यक्ष के दायित्व पर मनोनीत किया गया है विंध्य प्रांत के अंतर्गत आने वाले 12 जिले अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, वह सिंगरौली और वर्तमान में बने नए जिले मैहर और मऊगंज आते हैं। भारत विकास परिषद की शाखा के सदस्य समाज के संपन्न और प्रबुद्ध ब्यक्ति होते हैं जो समाज में सेवा और संस्कार के सतत नि:शुल्क कार्य करते  हैं । समाज से लेकर के समाज को देने का कार्य भारत विकास परिषद 1963 से करते आ रहा  है अनूपपुर शाखा के सदस्य को प्रांत अध्यक्ष के रूप में पाकर अनूपपुर शाखा गौरवान्वित महसूस कर रही है। डॉ. देवेन्द्र कुमार तिवारी बिगत 10 वर्षों से अनूपपुर शाखा के प्राथमिक सदस्य के रूप कार्य करते हुए, भारत विकास परिषद में प्रांतीय सन्गठन सचिव, प्रांतीय महासचिव और प्रांतीय उपाध्यक्ष जैसे विविध दायित्वों का निर्वाहन करते हुए अब प्रान्त अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से मनोनीत किये गए है।  प्रान्त के सभी सदस्यों के द्वारा डॉ. तिवारी को बधाइयां प्रेषित की जा रही हैं । भारत विकास परिषद अनूपपुर के अध्यक्ष  राज किशोर तिवारी, वीरेंद्र सिंह आनंद पाण्डेय, राकेश गौतम जिला संघ चालक राजेंद्र प्रसाद तिवारी , हरिशंकर वर्मा , मनोज कुमार द्विवेदी, सिद्धार्थ सिंह, सन्तोष सिंह, रामनारायण उरमलिया, सुदामा राम पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, वंदना सोनी, पुष्पेंद्र पाण्डेय, अरविंद पाठक व सभी सदस्यों पूरे प्रान्त से डॉक्टर देवेंद्र तिवारी को बधाइयां प्रेषित की जा रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget