भारत की बात कविता लेखन प्रतियोगिता संपन्न, परीक्षा परिणाम घोषित

भारत की बात कविता लेखन प्रतियोगिता संपन्न, परीक्षा परिणाम घोषित


जबलपुर

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी के संयोजन में व डॉ. गुंडाल विजय कुमार संपादक भारत की बात डिजिटल समाचारपत्र के निर्देशन में लेखन को प्रोत्साहित करने हेतु कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। भारत की बात डिजिटल समाचारपत्र के द्बारा  प्रायोजित कविता लेखन प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक 27 मार्च 2024 को घोषित किया गया जिसमें लक्ष्मण दास कोरबा, रचना उनियाल बैंगलोर, महेश नारायण शर्मा टोंक राजस्थान सर्वश्रेष्ठ रहे तीनों रचनाकारों को काव्य श्री विभूषण ई सम्मान व रु. 1001/- प्रत्येक रचनाकार को लेखन को प्रोत्साहित करने हेतु प्रदान किया गया। 

काव्य श्री विभूषण ई सम्मान चेतना साबला मुंबई, डॉ राम चन्द्र स्वामी बीकानेर, अजय कुमार झा नेपाल, शुभा शुक्ला निशा रायपुर, डॉ प्रोफेसर अमलापुरे रायगड, प्रा मनीषा नाडगौडा बैंगलोर, आशीष अम्बर दरभंगा, सुमा मण्डल कांकेर, मेघा अग्रवाल नागपुर, अनिल भारद्वाज ग्वालियर, शीलू जौहरी भरुच, डॉ मिथिलेश कुमार त्रिपाठी पट्टी प्रतापगढ़, गया प्रसाद साहू करगी रोड कोटा बिलासपुर, रतन किर्तनिया कांकेर, अर्चना आनंद गाजीपुर, प्रदीप त्रिपाठी ग्वालियर, अरुणा अग्रवाल लोरमी, राजेश कुमार बंजारे बलौदा बाजार, संजय वर्मा दृष्टि धार, ओम प्रकाश लववंशी संगम कोटा, कविता राय जबलपुर, देशबंधु त्यागी गाजियाबाद, कृष्ण कुमार भट्ट बैंगलोर, सूर्य कांत चौहान भंडारा, डॉ जगदीश चन्द्र वर्मा गाजियाबाद, राम अवतार स्वामी टोंक, संतोष कुमार राजपूत लोरमी, डॉ पी. वी. शोभा मंगलूरू, राजकुमार अहिरवार विदिशा, कविता मिश्रा, मंजू गोरे जबलपुर को प्रदान किया गया।

रचनाओं का मूल्यांकन डॉ कन्हैया साहू अमित भाटापारा छत्तीसगढ़ ने किया। कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि सारे देश से रचनाकारों ने भाग लिया और उत्कृष्ट रचनाएं प्रेषित की।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget