प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष व अरूण यादव के साथ फुन्देलाल के नामांकन रैली में होंगे शामिल
अनूपपुर
लोकसभा चुनाव में शहडोल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को मैदान में उतारा हैं। फुंदेलाल सिंह 27 मार्च को शक्ति प्रर्दशन के साथ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ अपना नामांकन कलेक्ट्रेट अनूपपुर में जमा करायें। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि कांग्रेस ने शहडोल लोकसभा क्षेत्र से पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को उम्मीदवार बनाया हैं जो 27 मार्च को नामांकन कलेक्ट्रेट अनूपपुर में जमा करायें। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंन्द्रीय मंत्री अरूण यादव, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह सहित लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल होंगे। नामांकन रैली होटल सूर्या के पास से निकाली जायेगी जो कलेक्ट्रेट अनूपपुर में पहुंच कर फुंदेलाल सिंह मार्को का नामांकन जमा करायेंगे। ज्ञात हो कि वर्ष 2019 में कांग्रेस को शहडोल लोकसभा क्षेत्र में साढे चार लाख मतों से हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 27 मार्च को प्रातः 10:45 बजे में अनूपपुर पहुंचेंगे। जहां लोकसभा उम्मीदवार फुंदेलाल सिंह मार्को के नामांकन में सम्मिलित होंगे। 12:15 बजे में अनूपपुर से मंडला के लिए उड़ान भरेंगे।
