अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही, खाद्य विभाग ने मिष्ठान दुकान में की जांच

अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही, खाद्य विभाग ने मिष्ठान दुकान में की जांच


शहडोल 

कलेक्टर तरुण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन,ओवरलोड  करने वालो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की गई। खनिज विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज विभाग द्वारा तहसील ब्योहारी  अन्तर्गत कार्यवाही की गई कुल 03 हाईवा जिनके वाहन नंबर यू पी 93A टी 6798,  एम पी 17 एच एच 3344, एम पी 07 एच बी 4486 तथा 02  वाहन बिना नंबर  को जप्त किया गया है। वाहन को थाना ब्योहारी में खड़ा कराया गया है,  सभी वाहन रेट , गिट्टी का ओवरलोड कर परिवहन कर रहे थे, तथा सोहागपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सिंहपुर में शासकीय तालाब से मुरम,मिट्टी का अवैध उत्खनन कर सड़क निर्माण  में उपयोग की शिकायत  की जाँच में 1 जेसीबी एव 02 ट्रेक्टर को जप्त कर थाना सिंहपुर में खड़ा कराया गया है तथा खनिज नियमों के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।

*बबलू डेयरी, राजस्थान स्वीट्स व अन्य मिष्ठानो के खाद्य पदार्थों की जांच की गई*

कलेक्टर तरुण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में खाद्य पदार्थों को मिलावट से मुक्त करने संभागीय मुख्यालय शहडोल के राजस्थान स्वीट पुराना बस स्टैंड, बबलू डेयरी, पंजाब डेयरी, गुरु कृपा, छप्पन भोग शिव डेयरी और बुढार के  जोधपुर मिष्ठान, न्यू इंडियन स्वीट्स, सुभाष मिष्ठान, आदर्श भोग का खाद्य विभाग द्वारा गठित दल के द्वारा खाद्य पदार्थों का विशेष परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान डेयरी में विक्रय हेतु रखे पनीर,कलाकंद, बेसन लड्डू,  रसगुल्ले, घी, मिठाई, सहित अन्य खाद्य पदार्थों का सैंपल लेकर खाद्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई, साथ ही दुकान एवं डेयरी के लायसेंस एवं लायसेंस अवधि की भी जांच की गई। परीक्षण के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारियों ने डेयरी संचालक को निर्देश दिए की किसी भी प्रकार का प्लास्टिक की कोई भी वस्तु पॉलीथीन, थैला, डिस्पोजल ग्लास आदि का उपयोग न करें। निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रामनरेश जाटव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget