साइबर सिक्योरिटी के लिए अब्रटे यूनिवर्सिटी में अंजली सिंह का हुआ चयन
अनूपपुर
अनूपपुर जिले के नवगठित नगर परिषद बरगवां अमलाई के वार्ड क्रमांक 9 अमलाई कॉलोनी में निवास करने वाली छात्रा अंजली सिंह का चयन ब्रिटेन के विश्व विख्यात यूनिवर्सिटी साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी में साइबर सिक्योरिटी के लिए चयन हुआ है, ऐसे माहौल को देखते हुए। पूरे जिले और नगर के लिए हर्ष का विषय है कि अमलाई से छात्र अंजलि सिंह का चयन हुआ हुआ है। अंजलि के चयन होने पर उनकी इष्ट मित्र एवं सभी नगरवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पार्षद पवन कुमार चीनी द्वारा बतलाया गया कि निश्चित रूप से एक छोटे से परिषद क्षेत्र से बच्चे निकलकर ब्रिटेन तक का सफर करने के लिए मजबूत हो चुके हैं जिससे आने वाले अन्य बच्चों को सीख मिलती है और उनसे आगे बढ़ने की प्रेरणा भी जो की आने वाले बच्चों के लिए मिल का पत्थर भी साबित होती है किस तरह बच्चे मेहनत करके एक छोटे से ग्राम पंचायत तथा नगर परिषद एरिया से निकलकर ब्रिटेन तक का सफर कर रहे हैं, अंजली सिंह सूरज सिंह एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र में कार्यरत है जिनकी पुत्री है चयन प्रक्रिया के बाद नगर परिषद बरगंवा के समाजसेवी पवन कुमार चीनी के साथ सैकड़ो मित्रों ने सिंह परिवार को बधाई प्रेषित की है।
