सचिव की लापरवाही से टूटी नल की पाइप लाइन, पानी के लिए मचा हाहाकार, कलेक्टर से हुई शिकायत
अनूपपुर
अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कांसा ग्राम कोड़ा में 25 अप्रैल से आम जनता को नहीं पीने के लिए पानी नही मिल पा रहा है कांसा ग्राम पंचायत के सचिव शिवचरण पटेल के द्वारा ग्राम कोडा में जेसीबी मशीन से मिट्टी हटाते समय पीएचई अनूपपुर द्वारा बिछाई गई नल जल योजना के पाइप लाइन को तोड़ दी है जिसके कारण ग्राम पंचायत वासियों को 25 दिन से नल जल योजना का पानी नही मिल पा रहा हैं जिससे ग्रामीणों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं पंचायत के सचिव की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को पानी की समस्या पैदा हो गयी हैं इस भीषण गर्मी होने के कारण बाकी श्रोत काम नही कर रहे है ग्राम वासी नल जल योजना से ही पानी प्राप्त होता था वो भी लगभग 1 माह से बंद है इसकी सूचना पीएचई अनूपपुर को भी दी गई है न पीएचई सुन रही हैं न पंचायत सचिव ग्राम वासियों को जो पाइपलाइन से शुद्ध पेयजल प्राप्त होता था वह बंद है पानी न मिलने से हम ग्राम वासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर ग्राम वासी कलेक्टर को आवेदन देकर पानी की समस्या को दूर करने की गुहार लगाई हैं।
