गुमराह करके पिता पुत्र ने जारी करवा लिया सरकारी भूमि का पट्टा, शिकायत के बाद नही हुई कार्यवाही

गुमराह करके पिता पुत्र ने जारी करवा लिया सरकारी भूमि का पट्टा, शिकायत के बाद नही हुई कार्यवाही


अनूपपुर

अनूपपुर तहसील हल्का धुरवासिन नायब तहसीलदार के द्वारा वर्ष 2018 शासकीय भूमि में खसरा न.181/1 में पट्टा जगदीश यादव का जारी किया गया है जबकि  वो पहले से भू स्वामी है और राजस्व रिकार्ड में भूमि 0.557 हे. है और पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी ग्राम कोटमी में भू स्वामी है उसके बाद भी शासन वा नायब तहसीलदार को गुमराह कर के पटवारी को अपने प्रभाव में रखकर  ख. क्र.181/1 में क्र.09/अ-19 दिनांक 31/03/2018 रकवा 0.50 हे. जगदीश यादव के नाम पर नायब तहसीलदार वृत्त फूंनगा द्वारा जारी किया गया था तथा ओमप्रकाश यादव पिता जगदीश यादव 0.016 हे. पुत्र दोनो  शासकीय भूमि का पट्टा जारी करा लिया गया है जो की पिता पुत्र  दोनो का पट्टा निरस्त होना चाहिए है क्यों कि जारी पट्टा को ग्रामीण वा वन विभाग को दिखाकर गुमराह किया जा रहा है  हल्का पटवारी द्वारा जांच कराया जाए क्यों की उस नम्बर की भूमि में न ही कोई काबिज नही है और न ही पिता पुत्र का किसी भी प्रकार का उस नंबर की भूमि में कोई कब्जा है उसके बावजूद में पट्टा  जारी कर दिया गया हैं जिसकी पूर्व में लिखित  शिकायत अनुविभागीय अधिकारी व तहसीलदार को शिकायत किया गया था पर आज दिनांक तक कोई करवाही नही किया गया है। कार्यवाही न होने के कारण सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई हैं।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget