बसपा सांसद रामजी की रेल मंत्री से मुलाकात होगी कारगर सिद्ध - खुर्शीद अहमद

बसपा सांसद रामजी की रेल मंत्री से मुलाकात होगी कारगर सिद्ध - खुर्शीद अहमद

*बसपा सांसद रामजी गौतम ने  रेल मंत्री को रेल संबधी देश के कई मुद्दों पर दिया पत्र*


अनूपपुर

बहुजन समाज पार्टी के राज्य सभा सांसद एवं मध्यप्रदेश सहित कई प्रदेशों के प्रभारी रामजी गौतम का जनहित के तमाम मुद्दे लगातार देश के सबसे बड़ी सदन में उठाते रहना यह सिद्ध करता है कि समाज के सबसे कमजोर ब्यक्ति के स्तर को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाकर उठाया जा सकता है। उक्ताशय की जानकारी देते बहुजन समाज पार्टी के अनूपपुर उमरिया जिले के प्रभारी खुर्शीद अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जिस पार्टी की जैसी विचारधारा होती है उसके नेता एवं कार्यकर्ताओं का उसी के अनुरूप उसका आचरण होता है श्री अहमद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के विचारधारा के अनुरूप ही बिना किसी तरह के ब्यक्तिगत लाभ के बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय को ऑर्डिनेटर , राज्यसभा सांसद एवम मध्यप्रदेश सहित कई प्रदेशों के मुख्य प्रभारी इंजिनियर रामजी गौतम द्वारा लगातार राज्यसभा में  समाज के कमजोर एवम मध्यम वर्गीय लोगों के हित में सवाल कर सत्ता पक्ष और उनके मंत्रियों को कट घरे में खड़ा करते रहना यह दर्शाता है कि बहुजन समाज पार्टी ही भारत वर्ष के प्रत्येक ब्यक्ति की आवाज है चाहे वह भारत वर्ष के किसी भी प्रांत का हो या किसी भी जाति का हो बसपा नेता श्री अहमद ने कहा कि जब से आदरणीय रामजी गौतम जी जब से राज्यसभा के सांसद बने हैं तब से ही मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ , बिहार , जम्मू कश्मीर , तेलंगाना राज्य के मुद्दों के साथ ही राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर भी केंद्रीय सरकार एवम उनके मंत्रियों को राज्यसभा सदन के कटघरे में खड़ा करने के साथ ही उनके मंत्रियों से ब्यक्तिगत सौहाद्र पूर्ण मुलाकात कर जनहित के मुद्दों के समाधान की दिशा में पहल करते रहना इसी कड़ी में सांसद रामजी गौतम जी द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर करोना काल मे रेलवे द्वारा बढाए हुए चार्ज को कम करने के साथ ही विकलांग ब्यक्तियों व सीनियर सिटीजन को जो छूट मिल रहा था  जिसको कोरोना काल के बाद भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा बन्द कर दिया गया को पुनः छूट दिए जाने के लिए मांग पत्र दिए जाने की सर्वत्र सराहना होना स्वाभाविक है। बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई अनूपपुर सांसद रामजी गौतम का आभार ब्यक्त करते है। बसपा नेता खुर्शीद अहमद ने कहा कि हमारा क्षेत्र में कोयला का अथाह भंडार है और कोयला क्षेत्र में ठेकेदारी मजदूरों का ठेकेदार और अधिकारियों के मिली भगत से भरपूर शोषण हो रहा है इस लिए इस मुद्दे को भी राज्यसभा में उठाने हेतु सांसद जी से आग्रह किया जाएगा।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget