मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराने से हुई मौत

मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराने से हुई मौत


अनूपपुर

कोतवाली अनूपपुर अंतर्गत ग्राम खाड़ा के मुख्य मार्ग में एक मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित होकर रोड के किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गया। जिसे गंभीर चोट लगने से अस्पताल पहुंचने के पूर्व उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना पर कोतवाली व जिला अस्पताल पुलिस चौकी की ओर से कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के बुढार थाना अंतर्गत ग्राम बलबहरा के 35 वर्षीय राजभान पिता रामसुख प्रजापति जो भालूमाडा थाना ग्राम दैखल गया हुआ था। अकेले मोटरसाइकिल से वापस बलबहरा जाते समय कोतवाली थाना के ग्राम खाड़ा में मुख्य मार्ग के किनारे लगे साइन बोर्ड से अनियंत्रित होकर टकरा गया। जिससे राजभान के चेहरे, गर्दन, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। सूचना पर कोतवाली पुलिस की ओर से उसे जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के पूर्व युवक की मृत्यु हो गई। परिजनों के पहुंचने पर युवक के शव का पंचनामा कर डॉक्टर से शव परीक्षण के साथ परिजनों के बयान ले कर जांच प्रारंभ की गई।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget