मजदूरी करते हुए युवक बिजली के करेंट से झुलसा, अस्पताल में भर्ती
अनूपपुर
अनूपपुर जिला मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर में एक युवक बिजली के तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल अनूपपुर लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
भोला रौतेल पिता गोरेलाल रौतेल (35) निवासी करहीवाह परसवार में मजदूरी का काम करता है । भोला अनिल पटेल की के घर में काम कर रहा था। भोला घर की छपाई कर रहा था, तभी उसका एक हाथ घर के सामने से गुजर रहे विद्युत लाइन के चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। झुलसने के बाद मजदूर जमीन पर गिरा जिससे उसके सर में भी गंभीर चोट आई हैं। जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं।
