चिकित्सक हड़ताल पर काली पट्टी बांधकर देखा मरीज, 3 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल

 चिकित्सक हड़ताल पर काली पट्टी बांधकर देखा मरीज, 3 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल


अनूपपुर

अनूपपुर। चिकित्सकों के लिए डीएसीपी योजना के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की 31 मार्च की रिपोर्ट को लागू किये जाने तथा मुख्यमंत्री द्वारा 10 हजार चिकित्सकों को दिए गए आश्वासन को पूरा किये जाने सहित अन्य मांगो को लेकर आज मई से चिकित्सकों ने आंदोलन प्रारंभ कर दिया है। जिसमें आज चिकित्सकों द्वारा चिकित्सालयों में कार्यरत चिकित्सक काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए मरीजों को देखा वहीं बीते एक सप्ताह से अधिक समय से जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी से अनिश्चितकालीन हड़ताल हैं, वहीं दूसरी ओर विभिन्न मांगों को लेकर चिकित्सकों मध्यप्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ ने इसकी चेतवनी पूर्व में सौंपे गये ज्ञापन के माध्यम से दे दी थी। मध्यप्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ जनक सारीवान ने बताया कि ने बताया कि सरकार उच्च स्तरीय समिति के प्रतिवेदन को लागू न कर समस्त 10 हजार शासकीय चिकित्सकों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। 2 माह का समय बीतने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई न होने से चिकित्सकों का धैर्य टूट गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के चिकित्सा अधिकारियों की वर्षों से लम्बित मार्गो को लेकर महासंघ ने पूर्व में 17 फरवरी 2023 को प्रदेश व्यापी आंदोलन किया गया था जिस पर मुख्यमंत्री के आश्वासन और जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी चिकित्सकों ने कार्य को प्रथमिकता देते हुए लौट आये थे लेकिन हमारी मांगों पर आज तक कोई ध्यान नही दिया गया है। जिस पर महासंघ ने निर्णय लिया है कि 1 मई चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन शुरू कर दिए हैं जिसमे आज सोमवार को प्रदेश भर में सभी चिकित्सक काली पट्टी बांध कर कार्य करते हुए विरोध कर रहे हैं इस पर भी ध्यान नहीं दिया जाता है तो 2 मई को 2 घंटे के लिए काम बंद कर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया जायेगा। इसके बाद भी सरकार नहीं ध्यान दिया तो 3 मई से समूचे प्रदेश के चिकित्सक सम्पूर्ण पूरी यरह हड़ताल में चले जायेंगे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget