मोटरसाइकिल चोर को कुछ ही घंटों में पुलिस ने धर दबोचा, मोटरसाइकिल बरामद

मोटरसाइकिल चोर को कुछ ही घंटों में पुलिस ने धर दबोचा, मोटरसाइकिल बरामद


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत आजाद चौक कोतमा कि एक सायकल दुकान के पास से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर लिया गया है, जैसे ही यह जानकारी कोतमा थाना प्रभारी को मिलती है। कोतमा थाना प्रभारी दल बल के साथ बाजार क्षेत्र में घेराबंदी करते हैं, और घेराबंदी करने के दौरान बाजार क्षेत्र के ही एक मोटर गैराज की दुकान में उक्त व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई पड़ता है, और पुलिस को आता देख भागने लगता है जिससे मामला कुछ संदह जनक समझ में आता है और पुलिस उसे दबोच लेती है। तब उससे पता चलता है, कि उक्त व्यक्ति के द्वारा ही आजाद चौक से गाड़ी को चोरी किया गया है उस व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की जा रही है कोतमा नगर से चोरी गई अन्य गाड़ियां भी बरामद होने की संभावना है, महज 2 घंटे में गाड़ी का बरामद होना सचमुच पीड़ित के लिए बड़ा राहत भरा था, पीड़ित ने कोतमा थाना प्रभारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget