सट्टा पट्टी काटते नगदी, पर्ची, डाटपेन सहित युवक गिरफ्तार, 6 लीटर अवैध शराब जप्त
अनूपपुर/भालूमाड़ा
अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थानांतर्गत मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लतार में प्रभु दयाल कोल 52 वर्ष 6 लीटर अवैध महुआ कच्ची शराब बिक्री करने हेतु रखा है पुलिस ने एक टीम गठित कर दबिश दी तो मौके से आरोपी के कब्जे से 6 लीटर अवैध महुआ कच्ची शराब मिला, जिसकी कीमत 600 रुपए पुलिस ने आकी है, पुलिस ने अवैध शराब को जप्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
जिले के भालूमाड़ा थानांतर्गत दूसरे मामले में मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 18 सुंदर नगरी में लंबे अरसे से सूरज चौहान के द्वारा सट्टा पट्टी काटी जा रही है, मुखबिर के बताए हुए स्थान पर जब पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी के कब्जे से ₹470 नगद एवं डॉट पेन पर्ची मिला पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी सहित डॉट पर्ची जप्त करते हुए सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
