दो युवके पुलिस को देख गांजा मोटरसाइकिल सहित छोड़कर हुए फरार

दो युवके पुलिस को देख गांजा मोटरसाइकिल सहित छोड़कर हुए फरार


अनूपपुर/वेंकटनगर

अनूपपुर जिले के वेंकट नगर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पेंड्रा की तरफ से आ रहे दोपहिया वाहन चालक पुलिस को देखकर दो युवक पेंड्रा की तरह भागने लगे पुलिस को शक हुआ दौड़कर उनका पीछा किया। लेकिन पुलिस को आता देख आरोपी वाहन सहित उसमें रखे हुए गांजा को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते मौके से फरार होकर जंगल की तरफ भाग गए पुलिस ने वाहन सहित थैले में रखे हुए गांजा को जब्त कर लिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब वाहन की तलाशी ली। उसमें रखे हुए थैले में 6 पैकेट के अंदर 5 किलो 880 ग्राम गांजा मिला। इसके साथ ही बाइक एमपी 53 जेडए 87400 को जब्त तक करते हुए पुलिस जांच में जुट गई। दो पहिया वाहन के नंबर की जानकारी लेने पर वह संदिग्ध नजर आया। जिस पर पुलिस इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर इसकी जांच कर रही है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20बी के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget