ट्रक के चपेट में आए युवक की मौत पर मामला पंजीबद्ध, ट्रक चालक पर होगी कार्यवाही
अनूपपुर/कोतमा
अनूपपुर कोतमा बदरा के मध्य 13 मार्च को ट्रक से भिड़ंत में हुई युवक की मौत के मामले में कोतमा पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है। शिकायत के अनुसार 13 मार्च को अनूपपुर तरफ से ट्रक क्र. सीजी 04 पीसी 0240 का चालक ट्रक को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चला कर मोटर सायकल वाले को पीछे से ठोकर मार दिया जिससे मोटर सायकल क्र. एमपी 65एम एफ 0790 का चालक नेशनल हाईवे रोड क्र.43 श्रमिकनगर पर गिर गया मोटर सायकल वाले के सिर से खून बहने लगा एंव शरीर में कई जगह चोटें आई थी । ट्रक के चालक द्वारा ट्रक को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चला कर मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे मोटर सायकल चालक किश सिंह मोटर सायकल सहित रोड में गिर गया एक्सीडेंट से आई गम्भीर चोंटो से किशन सिंह की मृत्यु हुई है । मर्ग जांच पर पृथम दृष्टया पर ट्रक चालक के विरूध अपराध धारा 304 ए भादवि का अपराध घटित करना पाया गया । जिस पर कोतमा थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि उक्त मामले को विवेचना में लिया गया है गाड़ी रायपुर के प्लांट में खड़े होने की वजह से जल्द ही थाने लाकर जब्ती की कार्यवाही की जाएगी।
