ब्यूटी पार्लर के नाम पर संचालित हो रहा अवैध क्लीनिक, गलत इलाज से मौत का लग चुका है आरोप

ब्यूटी पार्लर के नाम पर संचालित हो रहा अवैध क्लीनिक, गलत इलाज से मौत का लग चुका है आरोप


इन्ट्रो:- अनूपपुर जिले में इन दिनों अवैध क्लीनिक का संचालन जोरों पर है, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नाम मात्र की कार्यवाही कर वाहवाही लूटी जाती है जिसके बाद दोबारा से अवैध क्लीनिक का संचालन शुरू हो जाता है। 14 सितंबर को भालूमाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत झोलाछाप डॉक्टर के अवैध क्लीनिक में एक मरीज की मृत्यु हो जाती है जिस पर मामला भालूमाडा थाना अंतर्गत दर्ज होता है लेकिन 2 माह बीत जाने के बाद भी किसी प्रकार की कार्यवाही ना तो पुलिस विभाग करती हैं और ना ही स्वास्थ्य विभाग। 

अनूपपुर/भालूमाड़ा

जिले के भालूमाडा थाना अंतर्गत पसान नगर पालिका के ब्यूटी पार्लर के अंदर संचालित अवैध क्लीनिक में 14 सितंबर की दोपहर झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज के लिए आए हुए कुशलाबहरा में निवासरत बबलू की झोलाछाप डॉक्टर मजूमदार के अवैध क्लीनिक के बाहर तड़प कर मौत हो गई थी। आश्चर्य की बात तो यह है क्लीनिक ब्यूटी पार्लर के अंदर अवैध रूप से संचालित हो रहा था। युवक की मौत के बाद डॉ मजूमदार क्लीनिक में ताला लगाकर रफूचक्कर हो गए थे। वही परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी जिसके बाद पुलिस द्वारा पंचनामा कर क्लीनिक के बाहर से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करवाया गया था। मामला भालूमाड़ा थाना अंतर्गत दर्ज हो गया था। मामला दर्ज होने के 2 माह बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नही की गई है। शासन प्रशासन को जेब में रखकर अवैध रूप से ब्यूटी पार्लर के अंदर अवैध क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है स्वास्थ्य विभाग मरीज के खत्म होने के बाद भी  2 महीने से चुप्पी साधे हुए हैं किसी प्रकार की कार्यवाही स्वस्थ विभाग द्वारा नहीं की जा रही है। 

*परिजनों ने लगया था गलत इलाज से मृत्यु का आरोप*

बबलू नामक मरीज के मृत्यु के बाद मजूमदार नामक डॉक्टर पर परिजनों का आरोप है कि बबलू कई दिनों से बीमार चल रहा था जो कि अपने इलाज के लिए मजूमदार के क्लीनिक में आया हुआ था। जहां क्लीनिक में पहुंचकर डॉक्टर मजूमदार से इलाज के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वही दरवाजे में बबलू ने दम तोड़ दिया था । मृतक मरीज के साथ में आए व्यक्ति द्वारा बताया गया था की जब पुलिस द्वारा पंचनामा के दौरान मृतक के कपड़े निकाले गए तो कमर पर सुई लगाने का निशान था और उस पर रुई लगी हुई थी। जिसके बाद परिजनों द्वारा लगातार थाने और स्वास्थ्य विभाग के चक्कर काटे जा रहे हैं पर कार्यवाही के नाम पर अब तक पीड़ित पक्ष को मायूसी ही मिल रही है। 

*ब्यूटी पार्लर में अवैध क्लीनिक का संचालन*

झोलाछाप डॉक्टर मजूमदार द्वारा अपने निवास स्थान पर डायमंड ब्यूटी पार्लर का बोर्ड लगा कर अंदर अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन बेखौफ हो कर किया जा रहा था। जहां अक्सर मरीज इलाज करवाने के लिए आया करते है। वहीं 14 सितंबर दिन बुधवार की दोपहर बबलू भी झोलाछाप डॉक्टर मजूमदार के पास अपने इलाज के लिए पहुंचा जहां डॉक्टर द्वारा उसका इलाज किया गया और वह क्लीनिक के बाहर ही अपना दम तोड़ दिया जिसके बाद परिजनों और करीबियों ने डॉ मजूमदार के ऊपर गलत इलाज करने का आरोप लगाया है। उसके बाद से लगातार मजूमदार द्वारा अवैध क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है पर किसी प्रकार की कार्यवाही स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवैध क्लीनिक पर नहीं की जा रही है जिससे झोलाछाप डॉक्टर का मनोबल सातवें आसमान पर है। 

*इनका कहना है*

मेरे द्वारा क्लीनिक का पंजीयन नही कराया है आप इसको वैध समझो या अवैध

मामला संज्ञान में आते ही जांच टीम गठित की गई थी जांच टीम अवैध क्लीनिक के लिए रवाना हुई थी पर अवैध क्लीनिक ब्यूटी पार्लर के अंदर संचालित होना बताया जा रहा था जो की टीम जब पहुंची तो वह बंद था जिससे टीम वापस लौट आई अगर कहीं क्लीनिक खुल रहा है तो उस पर हम अवश्य ही कार्यवाही होगी।

*डॉ. एस सी राय, सीएचएमओ अनूपपुर*

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget