स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तहत जिले के दो स्कूल हुए सम्मानित

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तहत जिले के दो स्कूल हुए सम्मानित



अनूपपुर

शिक्षा मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा देश के समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 अंतर्गत मोबाइल एप्प द्वारा सर्वेक्षण कराया गया। इसमें 7 केटेगरी में 81 प्रश्न पूछे गए थे, जिनका उत्तर विद्यालय के प्रधान अध्यापक द्वारा दिया गया। सर्वेक्षण में जल, शौचालय, हैंडवाश, रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन, कोविड से संबंधित प्रश्न शामिल थे। जिले के कुल 1915 विद्यालय में से 1022 विद्यालयों ने सर्वेक्षण में भाग लिया। जिला स्तर पर 23 विद्यालय पुरस्कृत किए गए, पुरस्कृत 23 विद्यालयो को राज्य स्तर पुरस्कार हेतु नामांकित किया गया था। जिनमें से 2 विद्यालय केंद्रीय हायर सेकंडरी स्कूल जमुना कालरी एवं केंद्रीय विद्यालय अमरकण्टक लालपुर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार हेतु चयनित किए गए थे। इन विद्यालयों को शिक्षा मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित जिले के दोनों स्कूलों को बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की गई है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget