रोजगार सहायक पर नही हो रही कार्यवाही, सरपंच, ग्रामवासी करेंगे धरना-प्रदर्शन, सीईओ को लिखा पत्र

रोजगार सहायक पर नही हो रही कार्यवाही, सरपंच, ग्रामवासी करेंगे धरना-प्रदर्शन, सीईओ को लिखा पत्र 


अनूपपुर

ग्राम पंचायत जामुनिहा के सरपंच सचिव एवं पंचों द्वारा ज़नपद  पंचायत अनूपपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को बार-बार पंचायत के ग्राम  रोजगार सहायक के कृत्यों की शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही किया जा रहा हैं.  दिनांक 24 नवंबर 2022 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रेषित पत्र मे लिखा है  कि  पुष्पेन्द्र शुक्ला, ग्राम  रोजगार सहायक जबसे पंचायत मे पदस्थ है  न तो पंचायत आता  है  और न ही कोई कार्य करता  है. विगत 6 माह से पंचायत आया ही नही हैं. ज़िससे पंचायत के वासियों के हितग्राही समस्त कार्य वाधित और लम्बित  है. इस  मामले की शिकायत सचिव द्वारा  भी पहले  किया जा चुका हैं. अत: यदि अब इसे सेवा से मुक्त य़ा अन्यत्र स्थानांतरित नही किया जाता हैं तब इसके विरुद्ध कोई कार्यवाही नही किये जाने के कारण  पंचायत के समस्त पंच, सरपंच और ग्रामवासी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ज़नपद  अनूपपुर  के कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदार्शन को विवश होंगे, ज़िसकी ज़िम्मेवारी मुख्य कार्यपालन  अधिकारी की होगी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget