प्रशासन और कोरोना से लोगों को डर नही भीड़ लगाकर बांट रहे कोरोना

प्रशासन और कोरोना से लोगों को डर नही भीड़ लगाकर बांट रहे कोरोना 


अनूपपुर/कोतमा

कोरोना के लगातार बढ़ रहे संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रशासन चाहे जितनी भी कड़ाई कर ले लेकिन लोगों की लापरवाही रुकने का नाम नहीं ले रही है । सुबह 10:00 बजे के बाद पुलिस चौक चौराहों पर रोको टोको अभियान के साथ सख्ती बरतने लगती है तो अंदरूनी गलियों व बस्तियों में भीड़ लग जाती है । कहीं भी सब्जी की दुकानें लग जाती हैं । नगर के   वार्ड क्रमांक 4 मुक्तिधाम के पास थोक सब्जी व्यापारियों की भीड़ जमा हो जाती है थोक व्यापारियों के द्वारा सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक थोक में सब्जी की बिक्री फुटकर दुकानदारों को की जाती है लोगों का हुजूम सब्जी खरीदने को टूट पड़ता है यहां से जाने के बाद ठेले वाले ढेर कचरा यही छोड़ जाते हैं जिससे बीमारी फैलने का डर है । थोक सब्जी विक्रेताओं के द्वारा पूरे सड़क पर सब्जी लगाकर बिक्री की जाती है जिससे भीड़ इकट्ठी रहती है आसपास के लोगों का कहना है कि भीड़ इकट्ठी होने से कोरोना फैलने का डर बना रहता है जबकि प्रशासन के द्वारा आए दिन दुकानों को सील करने की कार्यवाही भी की जाती है उसके बाद भी सब्जी व्यापारियों के द्वारा भीड़ इकट्ठी करके सब्जी की बिक्री की जाती है ऐसे में कैसे प्रशासन कोरोना संक्रमण की चयन को तोड़ने में सफल हो पाएगा ।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget