चोरी की कोशिश करते हुए ग्रामीणों ने तीन युवक को पकड़कर पुलिस को सौपा
अनूपपुर
अनूपपुर कोतवाली के डिडवापानी गाँव में गाँव वालो ने तीन सदिग्ध चोरो को चोरी करने की कोशिश के दौरान घेर कर पकड़ कर पुलिस के हवाले किया हैं, गाँव के लोग पिछले कई माह से कई गामीणो के सूने घरो मे चोरी की घटनाओ से परेशान थे पकडे गए सन्देहियो मे अमलाई, देवहरा एवं जैतपुर के रहने वाले है जिनके पास से पल्सर मोटरसाइकिल MP 18 MS 2894 को भी जप्त कराया गया है पुलिस की पूछताछ से और भी मामला का खुलासा हो सकता हैं।
