अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिल रही लकड़ियां, वनविभाग लापरवाह, जिम्मेदार मूकदर्शक

अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिल रही लकड़ियां, वनविभाग लापरवाह, जिम्मेदार मूकदर्शक

खबर के प्रकाशन के बाद बिजुरी में तो लकड़ी की व्यवस्था प्रशासन ने करवा दी मगर यहाँ कब होगी लकड़ियों की व्यवस्था




अनूपपुर/राजनगर

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अनूपपुर जिले के तीन नगर पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा तो दे दिया गया लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति करते नजर आ रही हैं वही प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बनगवां राजनगर, नगर पंचायत डोला एवं नगर पंचायत डूमर कछार में शव के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी नहीं मिल पाने के कारण नगर के लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है  जिससे तीनो नगर पंचायत में अंतिम संस्कार के लिए जलाऊ लकड़ी तक नहीं मिल पा रही है जिसको लेकर वन विभाग व नगर पंचायत के अधिकारी  लापरवाही पूर्वक रवैया अपनाए हुए हैं ।

नगर में कोई निजी लकड़ी टाल नहीं होने के कारण नगर वासियों को बिजूरी वन विभाग पर ही अंत्येष्टि संस्कार के लिए जलाऊ लकड़ी लेने के लिए निर्भर होना पड़ता है । या फिर छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से 

लकड़ी की व्यवस्था करानी पड़ती है लेकिन बिजुरी वन विभाग के द्वारा 7-8 दिन पहले साफ तौर पर मना कर दिया गया कि  अब लकड़ी की व्यवस्था हम नहीं करायेगें वही बॉर्डर सील होने के कारण लोग मनेंद्रगढ़ से भी लकड़ी नहीं ला पा रहे हैं जिससे लोगों को अब काफी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है, वहीं विभागीय अधिकारी इसको लेकर जरा भी चिंतित नजर नहीं आ रहे है । जिससे शव का अंतिम संस्कार कैसे हो यह समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है

वही इस संबंध में कोतमा अनुविभागीय अधिकारी रिशी सिंधाई   का कहना है कि इसके लिए मैं तत्काल सीएमओ से बात कर इसकी व्यवस्था कराने के लिए बोलता हूं

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget