चेन स्नेचिंग के फरार आरोपी मंजय नट को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3300 रुपये किया जब्त

अनूपपुर

जितेंद्र त्रिपाठी निवासी वार्ड नंबर 05 कोतमा ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17 मई 2026 को शाम के समय मेरी मां सरोज तिवारी कोतमा बाजार से सब्जी खरीद कर घर जा रही थी, तभी जखीरा चौक के पास एक मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति खड़े थे, इसमें से एक ने झपट्टा मारकर मेरी मां के गले में पहनी हुई सोने की चेन को खींचा और दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल से भाग गए। घटना की रिपोर्ट पर धारा 304 (2) एवं 3(5) BNS का अपराध कायम कर घटना की विवेचना में अज्ञात आरोपियों की पता तलाश सरगर्मी से की गई। 

थाना कोतमा की पुलिस टीम ने लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाले तथा फुटेज मे आई आरोपियों के फोटो और वीडियो को विभिन्न पुलिस ग्रुप में तथा सोशल मीडिया में शेयर किया। लगातार पता तलाश के दौरान जानकारी मिली की घटना मंजय नट (कंजर)पिता कान्हा राम नट उम्र 32 साल निवासी पत्थलगांव जिला जसपुर छत्तीसगढ़ तथा सोनू नट निवासी पत्थलगांव जिला जसपुर छत्तीसगढ़ द्वारा की गई है, साथ ही घटना की रैकी तथा सहयोग में उनके साथ आकाश नट निवासी पत्थलगांव एवं बाबू सिंह निवासी कोलकाता भी शामिल थे। पुलिस द्वारा आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी जिसमें से आरोपी मंजय नट (कंजर) को कोतमा रेलवे स्टेशन के आगे रेल पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया है, आरोपी से पूछताछ के बाद उसके कब्जे से सोने की चेन को बेचने से हिस्से में मिले रूपए में से 3300 रुपये जप्त किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय पेश किया किया व अन्य आरोपियों की पता तलाश लगातार जारी है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपी मंजय नट अत्यंत शातिर तथा आदतन लुटेरा व झपटमार है, जिसके ऊपर उड़ीसा , छत्तीसगढ़ तथा झारखंड के अलग अलग थानों में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी मंजय नट ने बिजुरी, झारसुगुड़ा, सक्ती तथा पन्ना जिले में भी इसी तरह की घटना करना बताया है। जिस पर संबंधित पुलिस थानों को कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है।

सोन नदी में मछली पकड़ने के दौरान करंट से हुई थी मौत, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शहडोल 

जिले के पपौंध थाना क्षेत्र स्थित सरसी गांव में सोन नदी में करंट लगाकर मछली पकड़ने के दौरान एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद फरार हुए आरोपी को जांच के दौरान चिन्हित कर पकड़ा गया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 जून को सरसी निवासी रजनीश लेनी (28) और शंकर लोनी सोन नदी के किनारे करंट लगाकर मछली पकड़ रहे थे। बताया गया कि दोनों ने नदी किनारे स्थित एक खेत से बिजली का अवैध कनेक्शन लेकर नदी में करंट प्रवाहित किया था। इसी दौरान रजनीश करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद शंकर लोनी अपने साथी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पपौंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस को मौके से बिजली के तार और अन्य सामग्री बरामद हुई, जिससे करंट लगाकर मछली पकड़ने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी शंकर लोनी की तलाश शुरू की। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

समाचार 01 फ़ोटो 01

टिहकी कोल यार्ड में 45 लाख का 1 हजार टन कोयला पुलिस ने किया जब्त, जांच जारी

शहडोल 

जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ ब्यौहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 हजार टन कोयला जब्त किया है। जब्त किए गए कोयले की कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है। टिहकी स्थित एक कोल यार्ड में पुलिस ने दबिश देकर कोयले से संबंधित दस्तावेजों की जांच की लेकिन मौके पर वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद पुलिस ने कोयला जब्त कर जांच शुरू कर दी। इस कार्रवाई से क्षेत्र के कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के टिहकी गांव में संचालित एक कोल यार्ड में पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी ज्याउल हक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यार्ड में खुले मैदान में रखे भारी मात्रा में कोयले की जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान पुलिस ने कोयले के भंडारण और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग की लेकिन मौके पर मौजूद संचालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है। कोयले के स्रोत सहित उससे जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संबंधित कोल यार्ड का लाइसेंस ऋषभ पाण्डेय के नाम पर है। हालांकि लाइसेंस होने के बावजूद जब्त कोयले से संबंधित वैध दस्तावेज अभी तक प्रस्तुत नहीं किए जा सके हैं। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

समाचार 02 फ़ोटो 02

सोन नदी में मछली पकड़ने के दौरान करंट से हुई थी मौत, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शहडोल 

जिले के पपौंध थाना क्षेत्र स्थित सरसी गांव में सोन नदी में करंट लगाकर मछली पकड़ने के दौरान एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद फरार हुए आरोपी को जांच के दौरान चिन्हित कर पकड़ा गया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 जून को सरसी निवासी रजनीश लेनी (28) और शंकर लोनी सोन नदी के किनारे करंट लगाकर मछली पकड़ रहे थे। बताया गया कि दोनों ने नदी किनारे स्थित एक खेत से बिजली का अवैध कनेक्शन लेकर नदी में करंट प्रवाहित किया था। इसी दौरान रजनीश करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद शंकर लोनी अपने साथी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पपौंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस को मौके से बिजली के तार और अन्य सामग्री बरामद हुई, जिससे करंट लगाकर मछली पकड़ने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी शंकर लोनी की तलाश शुरू की। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

समाचार 03 फोटो 03

चेन स्नेचिंग के फरार आरोपी मंजय नट को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3300 रुपये किया जब्त

अनूपपुर

जितेंद्र त्रिपाठी निवासी वार्ड नंबर 05 कोतमा ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17 मई 2026 को शाम के समय मेरी मां सरोज तिवारी कोतमा बाजार से सब्जी खरीद कर घर जा रही थी, तभी जखीरा चौक के पास एक मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति खड़े थे, इसमें से एक ने झपट्टा मारकर मेरी मां के गले में पहनी हुई सोने की चेन को खींचा और दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल से भाग गए। घटना की रिपोर्ट पर धारा 304 (2) एवं 3(5) BNS का अपराध कायम कर घटना की विवेचना में अज्ञात आरोपियों की पता तलाश सरगर्मी से की गई। 

थाना कोतमा की पुलिस टीम ने लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाले तथा फुटेज मे आई आरोपियों के फोटो और वीडियो को विभिन्न पुलिस ग्रुप में तथा सोशल मीडिया में शेयर किया। लगातार पता तलाश के दौरान जानकारी मिली की घटना मंजय नट (कंजर)पिता कान्हा राम नट उम्र 32 साल निवासी पत्थलगांव जिला जसपुर छत्तीसगढ़ तथा सोनू नट निवासी पत्थलगांव जिला जसपुर छत्तीसगढ़ द्वारा की गई है, साथ ही घटना की रैकी तथा सहयोग में उनके साथ आकाश नट निवासी पत्थलगांव एवं बाबू सिंह निवासी कोलकाता भी शामिल थे। पुलिस द्वारा आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी जिसमें से आरोपी मंजय नट (कंजर) को कोतमा रेलवे स्टेशन के आगे रेल पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया है, आरोपी से पूछताछ के बाद उसके कब्जे से सोने की चेन को बेचने से हिस्से में मिले रूपए में से 3300 रुपये जप्त किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय पेश किया किया व अन्य आरोपियों की पता तलाश लगातार जारी है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपी मंजय नट अत्यंत शातिर तथा आदतन लुटेरा व झपटमार है, जिसके ऊपर उड़ीसा , छत्तीसगढ़ तथा झारखंड के अलग अलग थानों में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी मंजय नट ने बिजुरी, झारसुगुड़ा, सक्ती तथा पन्ना जिले में भी इसी तरह की घटना करना बताया है। जिस पर संबंधित पुलिस थानों को कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है।

समाचार 04 फ़ोटो 04

अवैध शराब से भरी बोलेरो व मोटरसाइकिल को पुलिस ने किया जप्त, 09 आरोपी गिरफ्तार

*अनूपपुर, वेंकटनगर व रामनगर पुलिस की कार्यवाही*

अनूपपुर

कोतवाली अनूपपुर द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद कलर की बुलेरो वाहन में अवैध शराब बिक्री करने हेतु लेकर जा रहे है। जिस पर टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द व पुलिस टीम ने आरोपी लवकुश तिवारी पिता स्व. प्रेमनाथ तिवारी उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम बरगवां थाना चचाई जिला अनूपपुर, रामप्रसाद रजक पिता शिवकुमार रजक उम्र 34 वर्ष निवासी रमगढवा थाना अतरेला जिला रीवा के कब्जे से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट की वाहन बुलेरो SLX एम.पी. 18 सी 3165 में रखी, अवैध शराब गोवा व्हीस्की 25 पाव तीन पेटी पावर 10000 सुपर स्ट्रांग बियर, एक पेटी माऊंट 6000 कुल शराब 30.3 लीटर कुल कीमती 9,771 रूपये का एवं वाहन बुलेरो कीमती 3,00,000 रूपये का जप्त किया। कोतवाली पुलिस द्वारा जप्तशुदा बोलेरो वाहन के स्वामी एवं अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अन्य आरोपियों की संबंध में विवेचना की जा रही है।

*अवैध शराब सहित मोटरसाइकिल जब्त*

अनूपपुर जिले के ग्राम खैरीटोला में वेंकटनगर पुलिस को  मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि दो व्यक्ति एक लाल काले रंग की टीवीएस स्टार सीटी मोटर सायकल क्र. CG 10 AM 2681 से बोरी में भरकर अंग्रैजी शराब अनूपपुर तरफ से खोड़री सिंघौरा होते हुये छत्तीसगढ़ की ओर ले जा रहा है। उक्त सूचना वेंकटनगर पुलिस द्वारा ग्राम सिंहपुर में खोड़री सिंघौरा जाने वाले सड़क से दो व्यक्ति एक लाल काले रंग की मोटरसाइकिल से वेंकटनगर तरफ से आते दिखे, जिसे वेंकटनगर पुलिस ने रोककर उक्त मोटरसायकल पर बैठे दोनो व्यक्तियो से नाम पता पूछां गया तो मोटर सायकल चालक नें अपना नाम अमृतलाल अगरिया पिता मदन सिंह अगरिया उम्र 22 वर्ष निवासी धौरामुड़ा मोहल्ला देवरगाव थाना गौरेला जिला जीपीएम (छ.ग.)  एवं मोटर सायकल के पीछे सीट पर बोरी पकड़कर बैठे व्यक्ति नें अपना नाम दीपक प्रसाद अगरिया पिता मानसिंह अगरिया उम्र 22 वर्ष निवासी धौरामुड़ा मोहल्ला देवरगाव थाना गौरेला जिला जीपीएम (छ.ग.) पीले रंग की प्लास्टिक की बोरी रखे हुये 98 नग शीशी अंग्रैजी शराब पाया गया कुल अंग्रैजी शराब कीमती 13230/- रूपये, अंग्रेजी शराब मात्रा 17.64 लीटर होना पाया गया। अवैध शराब व मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया गया 

*05 आरोपियों से अवैध शराब जब्त*

थाना रामनगर पुलिस ने शराब बिक्री कर रहे 05 आरोपियों के विरुद्ध तहत कार्यवाही की है। जिसमे रिंकू ठाकुर पिता स्व. अम्बिका ठाकुर, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, साइडिंग दफाई राजनगर के कब्जे से कुल 3.170 लीटर अवैध शराब, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹1,920 है, जप्त की गई।कन्हैया अग्रहरी पिता स्व. दीनानाथ अग्रहरी, उम्र 44 वर्ष, निवासी साइडिंग तिराहा राजनगर के कब्जे से कुल 4.360 लीटर शराब, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹1,400 है, जप्त की गई। देव प्रसाद केवट पिता जोधी लाल केवट, उम्र 41 वर्ष, निवासी एम/143, सी सेक्टर राजनगर थाना रामनगर के कब्जे से कुल 2.860 लीटर शराब, जिसकी कुल कीमत ₹1,150 है, जप्त की गई। दलपत सिंह पिता राम प्रसाद सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी गोपाल पंडाल राजनगर थाना रामनगर के कब्जे से कुल 3.650 लीटर शराब, जिसकी कुल कीमत ₹1,100 है, जप्त की गई। सोमेन विश्वास पिता स्व. कुमुद रंजन विश्वास, उम्र 51 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15 शांतिनगर थाना रामनगर के कब्जे से कुल 3.970 लीटर शराब, जिसकी कुल कीमत ₹1,590 है, जप्त की गई। सभी 09 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

समाचार 05 फ़ोटो 05

चोरी व लूट का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन एवं चोरी की पूरी रकम बरामद

अनूपपुर

बिजुरी पुलिस टीम ने चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।

रामबहोर साहू (निवासी कोठी) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 मई 2026 को बिजुरी अस्पताल के पास खड़ी उनकी बाइक की डिग्गी से किसी अज्ञात चोर ने ₹50,000 और जरूरी कागजात पार कर दिए थे। शिकायत पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने पर संदेही की पहचान ओमप्रकाश सिसोदिया उर्फ बच्चा कंजर (निवासी भोलगढ़, अनूपपुर) के रूप में हुई। शातिर चोर की तलाश के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। सतत प्रयासों के चलते आरोपी को खमरौत चाका, जिला शहडोल से गिरफ्तार किया

पुपूछताछ पर थाना रामनगर क्षेत्र में भी इसी प्रकार की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मामले में चोरी की गई  रकम ₹47,500 (मशरूका) और वारदात में प्रयुक्त वाहन (मोटर सायकल) को बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की है। आरोपी उपरोक्त एक शातिर और आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों (सतना, रीवा, सिंगरौली) और छत्तीसगढ़ राज्य में चोरी, लूट, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

समाचार 06 फ़ोटो 06

बाजार में जानलेवा गड्ढे से बढ़ा खतरा, बच्ची गिरने के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

अनूपपुर

कोतमा नगर से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित निगवानी के मुख्य बाजार क्षेत्र में लंबे समय से बना हुआ एक खतरनाक गड्ढा अब आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गया है। बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। आसपास के गांवों से लोग खरीदारी, बैंकिंग कार्य, दैनिक जरूरतों और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए इसी बाजार में पहुंचते हैं। इसके बावजूद लंबे समय से बने इस गड्ढे की मरम्मत नहीं कराए जाने से स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी व्याप्त है।

हाल ही में एक छोटी बच्ची इस गड्ढे में गिर गई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बच्ची को बाहर निकाला। गनीमत रही कि बच्ची को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस घटना ने क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया है। लोगों का कहना है कि यदि इसी स्थान पर कोई बुजुर्ग, गर्भवती महिला, स्कूली बच्चा या दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो जाता, तो परिणाम कहीं अधिक गंभीर हो सकते थे।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या की जानकारी कई बार संबंधित ग्राम पंचायत, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों को दी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। लोगों का कहना है कि जब बच्ची के गड्ढे में गिरने जैसी घटना के बाद भी तत्काल मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया, तो यह स्थिति संबंधित व्यवस्था की संवेदनशीलता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

समाचार 08 

ट्रक में फंसा बिजली का तार, बड़ा हादसा टला

अनूपपुर

कोतमा नगर के वार्ड क्रमांक 14-15 अंतर्गत लहसुई गांव में सोमवार दोपहर एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। गिट्टी से भरा एक हाईवा ट्रक सड़क पर झूल रहे विद्युत तार में फंस गया, जिससे मुख्य लाइन का तार काफी दूरी तक खिंच गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। समय रहते सूचना मिलने और विद्युत विभाग की तत्परता से संभावित बड़ा हादसा टल गया। हाईवा क्रमांक CG-10-9241 गिट्टी लोड कर लहसुई गांव स्थित शासकीय विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन पानी टंकी स्थल की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रांसफार्मर से जुड़े विद्युत पोल पर लगा मुख्य तार सड़क के ऊपर काफी नीचे झूल रहा था। गिट्टी से भरे हाईवा की ऊंचाई अधिक होने के कारण तार वाहन में फंस गया और वाहन के आगे बढ़ते ही बिजली की लाइन कई मीटर तक खिंचती चली गई। यदि तार टूटकर नीचे गिर जाता या उसमें विद्युत प्रवाह जारी रहता, तो राहगीरों, स्थानीय निवासियों तथा वाहन चालक की जान खतरे में पड़ सकती थी। 

समाचार 09

पुलिस अधीक्षक ने किया पांच हजार रूपये का ईनाम घोषित

उमरिया

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी ने थाना मानपुर जिला उमरिया के अपराध क्रमांक 176/2026 धारा 13 (2) बी एन एस के तहत अपृहता ग्राम ताला चौकी ताला कि दस्तयाबी पर उदघोषणा की है कि जो कोई व्यक्ति ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर दस्तयाबी, गिरफतारी संभव हो, उसे पांच हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। ईनाम वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक उमरिया का होगा। 

समाचार 10

घायल की जान बचाने वाले राह-वीर शेख सलीम सम्मानित

उमरिया

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय पर सहायता पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले शेख सलीम पिता स्व०शेख अजमेर निवासी खितौली तहसील बरही जिला कटनी को परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। कलेक्टर राखी सहाय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपते हुए उनके साहसिक, मानवीय और प्रेरणादायी कार्य की सराहना की। 23 जून को 2025 को हुई एक सड़क दुर्घटना में शिक्षक लालबहादुर पटेल सडक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान शेख सलीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल निकटतम अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर पहुंचाने की व्यवस्था कराई। समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बचाई जा सकी।

समाचार 11

जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न

उमरिया

कलेक्टर राखी सहाय कि अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कौशल विकास से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी , लक्ष्यों की पूर्ति हेतू कार्ययोजना , प्लेसमेंट , आईटीआई में प्रवेश की कार्ययोजना बनाने के साथ ही आई.टी.आई के बाद कैरियर के अवसर पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना के तहत 37 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदाय किया जा चुका है। संस्था स्तर पर विभिन्न कंपनी व्दारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कर 230 प्रशिक्षणार्थियों का अंतिम चयन किया गया है साथ ही युवा संगम के माध्यम से 1216 युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 57 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget