कार व बाइक की जोरदार टक्कर, 2 युवक की हुई मौत, 1 घायल की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती


उमरिया

मानपुर-जयसिंहनगर मार्ग पर मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटार स्थित एक फार्म हाउस के समीप कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मानपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम गोवर्दे के खैरभान टोला निवासी तीन युवक किसी पारिवारिक रिश्तेदारी में गए हुए थे। सुबह वे एक ही बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि घर से महज डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर पहुंचने ही वाले थे कि खुटार के पास सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक की भीषण भिड़ंत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी व घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया।

इस दर्दनाक दुर्घटना में रामकेश केवट पिता रामभजन केवट निवासी गोवर्दे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रदीप केवट पिता मुन्ना केवट, उम्र लगभग 30 वर्ष को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे में तीसरे युवक हिमांशु केवट पिता उमेश केवट, उम्र लगभग 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर से बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

खनिज के अवैध उत्तखनन, परिवहन व भंडारण के 97 मामलों पर 29 लाख का जुर्माना


शहडोल

जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए खनिज विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं वन विभाग के संयुक्त दलों द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

जिला खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध रेत परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन के 87 प्रकरणों में कुल 25,89,232 रुपये की राशि अधिरोपित की गई है। वहीं अवैध कोयला उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के 10 प्रकरणों में 3,12,823 रुपये की राशि अधिरोपित की गई है। इस प्रकार जिले में कुल 97 प्रकरणों में 29,02,055 रुपये की राशि अधिरोपित की गई है।

रेत संबंधी प्रकरणों में 28 मार्च 2026 को ग्राम नरवार (तहसील सोहागपुर) में 30 घनमीटर खनिज रेत का विनष्टीकरण किया गया। 12 मई 2026 को ग्राम टिहकी (तहसील जयसिंहनगर) में 24 घनमीटर रेत जब्त की गई। 27 मई 2026 को तहसील ब्यौहारी के ग्राम मनटोला एवं भमरहा में अवैध भंडारित 200 घनमीटर रेत का विनष्टीकरण किया गया। 29 मई 2026 को ग्राम डोंगरीटोला (तहसील जैतपुर) में चार स्थानों पर अवैध भंडारित रेत का विनष्टीकरण किया गया। 5 जून 2026 को ग्राम बिरोड़ी एवं पैरीबहरा में कुल 105 घनमीटर रेत का विनष्टीकरण किया गया। वहीं 12 जून 2026 को ग्राम जमोड़ी एवं नौढिया (तहसील ब्यौहारी) में 200 घनमीटर अवैध भंडारित रेत का विनष्टीकरण किया गया।

कोयला संबंधी मामलों में 8 अप्रैल 2026 को ग्राम कुम्हारी (तहसील जैतपुर) में अवैध उत्खनन के दौरान एक जेसीबी मशीन जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। 11 मई 2026 को ग्राम लालपुर में एक जेसीबी एवं एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। 9 जून 2026 को ग्राम केशवाही क्षेत्र में अवैध उत्खनन से बने चार बड़े गड्ढों को भरवाकर उत्खनन को बाधित किया गया। 14 जून 2026 को ग्राम बटुरा (तहसील बुढार) में संयुक्त कार्रवाई के दौरान 10 टन कोयला जब्त किया गया। इसके बाद 18 जून 2026 को पुलिस, राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बटुरा में लगभग 80 टन अवैध उत्खनित कोयला जब्त किया गया।

पीएचई कार्यपालन यंत्री को EOW ने 30 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

प्रभारी कार्यपालन यंत्री, पी.एच.ई, अनूपपुर 30,000 रूपये रिश्वत लेते EOW रीवा द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार* :-

* दो लाख रुपए रिश्वत मांगी गई थी।

* डेढ़ लाख रुपए रिश्वत पूर्व में प्राप्त की जा चुकी थी।

* तीस हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार।

PHE अनूपपुर द्वारा RGA कंस्ट्रक्शन कंपनी रीवा को कोरोना कॉल वर्ष 2020- 21 में अनूपपुर जिले में पाइप लाइन बिछाने, घर में नल कनेक्शन करने, सेम बिल बनाने का ठेका अनुबंध पत्र के आधार पर दिया गया था। संबंधित कंपनी द्वारा कार्य पूर्ण होने के पश्चात उसके अंतिम देयक राशि लगभग 14 लाख रुपए के भुगतान एवं सिक्यूरिटी डिपॉजिट SD राशि लगभग 7 लाख रुपए तथा जमा FDR लगभग 4 लाख रुपए को रिलीज किए जाने के एवज में प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री ए.के. साह PHE अनूपपुर द्वारा आवेदक श्री रामाश्रय यादव निवासी बाणसागर कॉलोनी जिला रीवा से 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई थी, जिसमें प्रथम किस्त 1,50,000 रुपए पूर्व में प्राप्त किए जा चुके थे, शेष राशि लिए जाने हेतु आज दिनांक 19.06.2026 को प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री ए. के. साह द्वारा आवेदक श्री रामाश्रय यादव को अपने निज निवास स्मार्ट सिटी अनूपपुर में बुलाया गया था। श्री ए. के.साह प्रभारी कार्यपालन यंत्री PHE अनूपपुर द्वारा आवेदक से जैसे ही 30,000 रुपए रिश्वत की राशि प्राप्त की गई, वैसे ही *EOW रीवा* की टीम द्वारा प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री ए.के.शाह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget