अवैध लकडी का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त, अवैध शराब विक्रय पर की गई कार्यवाही


उमरिया

जिले के सहायक संचालक पनपथा बांधवगढ टाइगर रिजर्व ने बताया कि विगत 26 अप्रैल को  रात्रि कालीन गस्ती के दौरान  उपसंचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया की उपस्थिति  एवं उचित मार्गदर्शन  मे पनपथा बफर रेंज  अंतर्गत सहायक संचालक पनपथा ,  परिक्षेत्र  अधिकारी पनपथा  बफर एवं स्टाफ द्वारा जमुनिया बीट के वन क्षेत्र  के अंतर्गत आम एवं मिश्रित प्रजाति की अवैध लकड़ी परिवहन करते हुए एक नग ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक कर पूछ ताछ करने  के दौरान ट्रैक्टर चालक के द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत  न करने पर वाहन की जप्ती की कार्यवाही कर वाहन को बीट प्रभारी बराघाटी के सुपुर्द में देकर छतवा ग्राम  के फॉरेस्ट  कैंपस में   रखा गया।   वाहन की अनुमानित कीमत 4 ( चार) लाख  रुपए  है ।  उन्होने कहा कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत रूप से कार्यवाही जारी रहेगी।

*अवैध शराब विक्रय पर की गई कार्यवाही*

उमरिया जिले में अवैध शराब के विरूद्ध सतत् अभियान अभियान चलाए जाने के निर्देश कलेक्टर राखी सहाय द्वारा आबकारी विभाग को दिए गए है। निर्देश के परिपालन में जिला आबकारी अधिकारी उमरिया सावित्री भगत के मार्गदर्शन में मदिरा के अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही की गई। 

कार्यवाही के दौरान अमरपुर हाइवे स्थित भाई ढाबा के संचालक जहीर खान पिता रसीद खान के कब्जें से देशी विदेशी मदिरा, रामखेलावन जायसवाल बचहा, ग्राम सेमरा में नंदीलाल एवं संतराम, बकेली उमरिया में आरोपिया रामलली चौधरी एवं रागिनी रजक, सिगुड़ी में सत्येन्द्र पटेल परासी से लल्लू सिंह तथा ग्राम दमोय में आरोपिया नीता प्रजापति एवं प्रेम बाई के कब्जे से अवैध मदिरा जप्त की गयी । 

इसी प्रकार वृत्त उमरिया अन्तर्गत सिंह ढ़ाबा संचालक आकाश कुकरेजा, गगन ढाबा विपिन गुप्ता, कौशल यादव के कब्जे से अवैध मदिरा जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) एवं 36 क के तहत कुल 18 प्रकरण पंजीबद्ध कर 210 पाव देशी विदेशी मदिरा जप्त की गयी जिसका अनुमानित मूल्य 16,000 रूपयें है। 

पुलिस ने हत्या का किया खुलाशा, पति ने पत्नी की गला दबाकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार


उमरिया

26 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली में फरियादी दरम्मू बैगा निवासी ग्राम अमड़ी द्वारा अपनी 40 वर्षीय बहिन शिल्ला बाई बैगा के घर में मृत पाये जाने की सूचना दी गई जिस पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 35/26 कायम कर जाचं में लिया गया। मर्ग जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला प्रकाश में आया जिस पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 180/26 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत कायम किया गया।

कार्यवाही के दौरान मर्ग इंटीमेशन, नक्शा पंचायतनामा, घटनास्थल निरीक्षण, साक्षियों के कथन एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का परीक्षण किया गया । प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु का कारण गला दबाकर हत्या होना पाया गया। साथ ही यह तथ्य सामने आया कि मृतिका शिल्ला बाई बैगा उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम अमडी अपने पति नरेश बैगा के साथ निवासरत थी। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा-विवाद होता था । 25 अप्रैल 2026 को दोनों के बीच पुनः विवाद हुआ था।

मामले में आरोपी नरेश बैगा से बारीकी से पूछताछ की गई जिसमें आरोपी नरेश बैगा नें बताया कि दिनांक 25 अप्रैल 2026 को वह अपनी पत्नी के साथ एक शादी कार्यक्रम में गया था, जहां पर दोनो के बीच मंडप उखाड़ने के दौरान मिले नेग के पैसे को लेकर लेकर झगड़ा विवाद हुआ, जो घर आने के बाद भी जारी रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिल्ला बाई बैगा के बड़े भाई के बेटे की शादी ग्राम अमडी में ही हो रही थी। लोकल रीतिरिवाज के अनुसार मंडप उखाड़ने के बाद दोनों को 500 रुपए मिले थे। आरोपी ने उक्त पैसे खर्च कर दिए जब पत्नी ने पैसे मांगे तो रात्रि के दौरान झगड़ा बढ़ने पर आरोपी ने मृतिका के साथ मारपीट करते हुए उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी नरेश बैगा को अभिरक्षा में लेकर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है, मामले की अग्रिम विवेचना जारी है।

खेरमाई धाम में संतोषी माता के नवीन प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भंडारा के साथ हुआ संपन्न


अनूपपुर

जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 02 स्थित प्रसिद्ध खेरमाई धाम में संतोषी माता की नवीन प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत 1008 पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महराज व पं हरिभजन अवस्थी के वैदिक मंत्रोच्चार व विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा शुरू हुई। प्रथम दिन कलश यात्रा व पंचांग पूजन से शुरू होकर पीठ पूजन अन्नाधिवास, जलाधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास, पाठ पूजन, शैय्याधिवास, दृव्याधिवास, देवीपूजन, संतोषी माता की नवीन प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा संस्कार पूर्ण रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ, हवन, पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम के आखिरी दिन प्रसाद भंडारा के साथ समाप्त हुआ।

कार्यक्रम शुरू होते ही प्रथम दिन से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। मंत्रोच्चार और शंखध्वनि से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

नवीन प्रतिमा की स्थापना के बाद माता का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें फूलों, वस्त्रों और आकर्षक सजावट से मंदिर परिसर को मनमोहक रूप दिया गया। मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी झालरों, फूलमालाओं और विद्युत सज्जा से उत्सव जैसा माहौल नजर आया। श्रद्धालुओं ने माता की आरती कर जयकारों के साथ भक्ति भाव प्रकट किया। 

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में पूर्व पार्षद रामाधार, रवि कुमार अग्रवाल के साथ स्थानीय नागरिकों ने सहयोग दिया। प्राण  प्रतिष्ठा के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की सफलता पर आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। खेरमाई धाम में हुए इस भव्य आयोजन की पूरे नगर में सराहना की जा रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget