जंगल मे महिला की संदिग्ध अवस्था मे मिला शव, सीवर लाइन ठेकेदार ने सड़क को बनाया दलदल


शहडोल

जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के अंतौली जंगल में मंगलवार को एक 30 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती चर्चाओं में ग्रामीणों ने घटना को टाइगर अटैक बताया, वहीं पुलिस की ओर से भी पहले टाइगर हमले की आशंका जताई गई। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब तक की जांच में टाइगर अटैक की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मृतका की पहचान उमा सिंह (30), निवासी अंतौली के रूप में हुई है। सुबह वह महुआ की डोरी बिनने जंगल गई थी, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान जंगल में उसका शव मिला। शव पर गहरे जख्म होने के कारण ग्रामीणों ने टाइगर के हमले की आशंका जताई। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर इसे टाइगर अटैक नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत किस कारण से हुई है। 

*सीवर लाइन ठेकेदार ने सड़क को बनाया दलदल* 

शहडोल नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11/15 स्थित रीवा रोड पर मदन एजेंसी के पीछे की सड़क इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सीवर लाइन बिछाने के दौरान सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा खोदा गया था। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद निर्माण एजेंसी ने गड्ढे को मिट्टी से भर तो दिया, लेकिन सड़क की कंक्रीट मरम्मत नहीं कराई। लगातार हो रही बारिश के कारण पूरी सड़क कीचड़ और फिसलन से भर गई है।

स्थिति यह है कि सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया चार पहिया वाहनों के पहिए बार-बार फिसल रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सबसे अधिक परेशानी उन स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है, जिन्हें प्रतिदिन इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है और कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।

रहवासियों का आरोप है कि सीवर लाइन का कार्य पूरा होने के बाद सड़क को पूर्व स्थिति में बहाल करने की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की थी, स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका से जल्द सड़क पर कंक्रीट कराकर आवागमन सुगम बनाने की मांग की है। 


गौशाला में गिरी आकाशीय बिजली, तीन मवेशियों की मौत, कुत्तों के हमले से हिरण घायल


अनूपपुर

कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत औढेरा के औढेरा गांव में दो गाय एवं एक बैल सहित तीन मवेशियों की गौशाला के पास आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आने पर स्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना पशु मालिक रामचरण पिता भंगी कोल एवं बेनी प्रसाद यादव पिता गणेश यादव निवासी औढेरा ने कोतवाली थाना अनूपपुर में किए जाने पर पशु चिकित्सा द्वारा मौके पर पहुंचकर मृत तीनों पालतू मवेशियों के शवो का शव परीक्षण की कार्यवाही की, इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच श्याम बाई सिंह,जयपाल सिंह,वन्यजीव संरक्षक अनूपपुर शशिधर अग्रवाल,पशु मालिक एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। 

*जंगली कुत्तों के हमले से हिरण हुआ घायल*

उमरिया जिले के चंदिया क्षेत्र स्थित बरम बाबा के पास एक हिरण पर जंगली कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्ते हिरण का शिकार करने का प्रयास कर रहे थे, तभी वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर घायल हिरण पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए हिरण को बचाने का प्रयास किया और तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीओ कुलदीप त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वन अमले को मौके पर रवाना किया।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल हिरण का रेस्क्यू किया और उसे अपने कब्जे में लेकर चंदिया रेंज कार्यालय पहुंचाया। जहां हिरण का विधिवत उपचार किया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हिरण की हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और स्वस्थ होने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। 

समाचार 01 फ़ोटो 01

लायंस क्लब के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, समाज सेवा के नए संकल्प के साथ संभाली जिम्मेदारी

*डॉ. एस.सी. राय अध्यक्ष, दीपक सचिव व दुगेन्द्र बने कोषाध्यक्ष*

अनूपपुर

लायंस क्लब अनूपपुर टाउन के वर्ष 2026-27 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में होटल गोविंदम अनूपपुर में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि पीडीजी लायन एन.के. जैन (कटनी), रीजन चेयरपर्सन एवं शपथ अधिकारी लायन जसपाल सिंह कालरा तथा जोन चेयरपर्सन लायन पी.एस. राउतराय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं लायंस क्लब के सेवा भाव को समर्पित उद्बोधन के साथ हुआ। इसके पश्चात शपथ अधिकारी लायन जसपाल सिंह कालरा ने वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाज सेवा, मानवीय मूल्यों और संगठन की गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में लायन डॉ. एस.सी. राय, प्रथम उपाध्यक्ष लायन ऋतु सोनी, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन महेश दीक्षित, तृतीय उपाध्यक्ष लायन राकेश गौतम, सचिव लायन दीपक सोनी, सहसचिव लायन शशी तिवारी, कोषाध्यक्ष लायन दुर्गेन्द्र सिंह भदौरिया, पीआरओ लायन डॉ. आर.पी. सोनी, ट्वेंल ट्विस्टर लायन सरोज बियानी तथा टेमर लायन प्रज्ञा सिंह ने अपने-अपने दायित्व ग्रहण किए। संचालक मंडल में क्लब के समस्त पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ लायन सदस्यों को शामिल किया गया है।

मुख्य अतिथि पीडीजी लायन एन.के. जैन ने अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब विश्व का सबसे बड़ा सेवा संगठन है, जिसकी पहचान निस्वार्थ सेवा और मानव कल्याण के कार्यों से है। उन्होंने नई टीम से अपेक्षा जताई कि वह शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, नेत्र चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे क्षेत्रों में प्रभावी कार्य कर क्लब की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. एस.सी. राय ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब की नई कार्यकारिणी सभी सदस्यों को साथ लेकर जनहित के अधिकाधिक सेवा कार्य करेगी तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करेगी। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। 

समाचार 02 फ़ोटो 02

पीआरटी महाविद्यालय अनूपपुर एवं जीवन ज्योति सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अम्बिकापुर के मध्य एमओयू संपन्न

अनूपपुर। 

शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए पीआरटी महाविद्यालय, अनूपपुर एवं जीवन ज्योति सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़) के मध्य मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए गए। इस महत्वपूर्ण समझौते का उद्देश्य महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण क्लीनिकल प्रशिक्षण, व्यावहारिक ज्ञान, आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों का अनुभव तथा रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर पीआरटी महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. देवेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि “आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल सैद्धांतिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान, आधुनिक तकनीकों का अनुभव तथा श्रेष्ठ संस्थानों में प्रशिक्षण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। यह एमओयू विद्यार्थियों के करियर को नई दिशा देगा और उन्हें स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट अवसर प्राप्त होंगे। हमारा उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर भविष्य प्रदान करना है।”

उन्होंने आगे कहा कि पीआरटी महाविद्यालय निरंतर प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों के साथ सहभागिता स्थापित कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं, अत्याधुनिक प्रशिक्षण एवं रोजगारपरक अवसर प्राप्त हो सकें और वे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत कर सकें। गौरतलब है कि पीआरटी महाविद्यालय, अनूपपुर शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवीन आयाम स्थापित कर रहा है। 

एमओयू हस्ताक्षर समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें दोनों संस्थानों ने भविष्य में शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान, कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुख गतिविधियों के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। 

समाचार 03 फ़ोटो 03

सीवर लाइन ठेकेदार ने सड़क को बनाया दलदल, राहगीर व स्कूली बच्चे हो रहे हैं परेशान

शहडोल। 

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11/15 स्थित रीवा रोड पर मदन एजेंसी के पीछे की सड़क इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सीवर लाइन बिछाने के दौरान सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा खोदा गया था। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद निर्माण एजेंसी ने गड्ढे को मिट्टी से भर तो दिया, लेकिन सड़क की कंक्रीट मरम्मत नहीं कराई। लगातार हो रही बारिश के कारण पूरी सड़क कीचड़ और फिसलन से भर गई है।

स्थिति यह है कि सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया चार पहिया वाहनों के पहिए बार-बार फिसल रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सबसे अधिक परेशानी उन स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है, जिन्हें प्रतिदिन इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है और कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।

रहवासियों का आरोप है कि सीवर लाइन का कार्य पूरा होने के बाद सड़क को पूर्व स्थिति में बहाल करने की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की थी, लेकिन केवल खानापूर्ति कर गड्ढा भर दिया गया। इससे सड़क की हालत पहले से भी अधिक खराब हो गई है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क पर कंक्रीट कराकर आवागमन सुगम बनाने की मांग की है। 

समाचार 04 फ़ोटो 04

जंगल मे डोरी बिनने गई महिला की संदिग्ध अवस्था मे मिला शव, पुलिस व वन विभाग की टीम जांच में जुटी

शहडोल

जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के अंतौली जंगल में मंगलवार को एक 30 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती चर्चाओं में ग्रामीणों ने घटना को टाइगर अटैक बताया, वहीं पुलिस की ओर से भी पहले टाइगर हमले की आशंका जताई गई। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब तक की जांच में टाइगर अटैक की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान उमा सिंह (30), निवासी अंतौली के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह वह महुआ की डोरी बिनने जंगल गई थी, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान जंगल में उसका शव मिला। शव पर गहरे जख्म होने के कारण ग्रामीणों ने टाइगर के हमले की आशंका जताई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर इसे टाइगर अटैक नहीं कहा जा सकता। सूत्रों के अनुसार महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान भी टाइगर के पंजों या हमले जैसे प्रतीत नहीं हो रहे हैं। ऐसे में मौत के कारणों को लेकर संदेह बना हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत किस कारण से हुई है। 

समाचार 05 फ़ोटो 05

गिरी आकाशीय बिजली, पेड़ ने नीचे बारिश से बचने के लिये खड़े किसान की चपेट में आने से हुई मौत

शहडोल 

जिले में मानसून सक्रिय होने के साथ ही आकाशीय बिजली का खतरा भी बढ़ गया है। सोहागपुर थाना क्षेत्र के बिजौरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान खेत में काम कर रहा था और बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे रुका था। इसी दौरान बिजली पेड़ पर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बिजौरी निवासी लल्लू सिंह गोंड (60) के रूप में हुई है। बताया गया कि लल्लू सिंह अपने घर के पास स्थित खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। उसी समय अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह खेत में लगे आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी और उसकी चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से झुलस गया।

कुछ देर बाद आसपास के ग्रामीणों की नजर पेड़ के नीचे पड़े किसान पर पड़ी। उन्होंने उसे अचेत अवस्था में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सोहागपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि मौसम अचानक बदलने के कारण किसान को संभलने का मौका नहीं मिला और वह बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे चला गया, जो उसके लिए जानलेवा साबित हुआ।

समाचार 06 फ़ोटो 06

हाथी ने गिराया दीवार, मलबे में दबकर वृद्ध हुआ घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज

अनूपपुर

जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत चोई गांव के पडमनिया टोला में धनगवां बीट के जंगल से आए एक अकेला नर हाथी द्वारा भोला प्रसाद पिता छोटू राठौर उम्र 70 वर्ष के घर के पास धान रखने वाले कुठला को तोड़कर धान निकाल कर खा रहा था, इसी दौरान 70 वर्षीय वृद्ध भोला प्रसाद बाथरूम के लिए घर से निकल ही रहे थे, तभी हाथी द्वारा ईट की दीवाल जिसे मुरूम से जोड़ा गया था लकड़ी के गेट सहित धक्का मार के तोड़ दिया, दीवाल गिरने से मरवा में वृद्ध दब गया, जिससे उनके हाथ पैर एवं कमर में चोट आने पर सूचना मिलते ही वन विभाग के गश्ती दल के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी लाए जाने पर ड्यूटी डॉक्टर सुयांशु दास द्वारा मरीज को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर दास द्वारा बताया गया कि वृद्ध की हालत स्थिर है जिनके अन्य परीक्षण एवं बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया जावेगा।

वही एक अकेला हाथी ग्राम पंचायत पड़रिया के चोई गांव के अनेकों टोला/मोहल्ला में तेजी तेजी से भाग कर लोगों के घरों की दीवालो को फोड़ते हुए खेतों में लगे कटहल एवं अन्य तरह की फसलों को आहार बना रहा है।

तीन हाथियों का समूह कोतवाली थाना तहसील एवं वन परिक्षेत्र अनूपपुर के ग्राम पंचायत पोंडी मानपुर एवं बरबसपुर के ग्रामीण अंचलों में देर रात चुपचाप तरीके से पहुंचकर, कई ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर खेत एवं बांड़ी में लगे सब्जी एवं अन्य फसलों को खा कर नुकसान पहुंचाते हुए, पोंडी एवं खांड़ा के जंगल में दूसरे दिन दिनभर विश्राम करने बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को पोंडी गांव के सांधा के पास से पार करते हुए जिला मुख्यालय अनूपपुर से 5 किलोमीटर दूर स्थित बरबसपुर गांव में प्रवेश कर ग्रामीणों के घरों को तोड़फोड़ कर खेत एवं बांड़ी में लगे फसलों सब्जियों को आहार बनाते हुए वर्तमान समय बरबसपुर ग्राम के टोला मोहल्ला में विचरण कर रहे हैं।

समाचार 07 फोटो 07

प्रगतिशील लेखक संघ की बैठक संपन्न 

अनूपपुर

प्रगतिशील लेखक संघ अनपपुर की जून माह की बैठक विगत दिवस पी एस राउत राय के भवन में संपन्न हुई, जिसमें प्रलेस के सभी साथियों से आग्रह किया गया कि सन् 2026 का सदस्यता शुल्क एक महीने के भीतर जमा कर दिया जाए। प्रलेस के 14 वें राज्य सम्मेलन जो कि इंदौर में होना निश्चित हुआ है, में प्रत्येक इकाई को आर्थिक सहायता प्रदान करनी है, अनूपपुर इकाई भी अपना आर्थिक सहयोग इस सम्मेलन हेतु प्रदान करेगी।

प्रगतिशील लेखक संघ अनूपपुर के संरक्षक राजेन्द्र बियाणी का हाल ही में एक ऑपरेशन हुआ है, उनकी कुशल क्षेम जानने के लिए प्रलेस के सदस्य उनके निवास पर पहुँचे और हाल चाल जाना। इस कार्यक्रम में प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष गिरीश पटेल, उपाध्यक्ष बालगंगाधर सेंगर, सचिव रामनारायण पाण्डेय, कोषाध्यक्ष डॉक्टर असीम मुखर्जी, सह सचिव एडवोकेट सोनी, अमित पोखरियाल, अध्यक्ष मंडल के सदस्य पी एस राउत राय,रावेंद्रकुमार सिंह भदौरिया,अध्यक्ष मंडल के सदस्य व मीडिया प्रभारी आनंद पाण्डेय, जनार्दन गुप्ता, नए संभावित सदस्य दीपक पटेल और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट विजेंद्र सोनी उपस्थित रहे।

समाचार  08 फ़ोटो 08

गौशाला में गिरी आकाशीय बिजली, तीन मवेशियों की मौत

अनूपपुर

वर्षा काल प्रारंभ होते ही तेज गरज आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने से कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत औढेरा के औढेरा गांव में दो गाय एवं एक बैल सहित तीन मवेशियों की गौशाला के पास आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आने पर स्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना पशु मालिक रामचरण पिता भंगी कोल एवं बेनी प्रसाद यादव पिता गणेश यादव निवासी औढेरा ने कोतवाली थाना अनूपपुर में किए जाने पर पशु चिकित्सा द्वारा मौके पर पहुंचकर मृत तीनों पालतू मवेशियों के शवो का शव परीक्षण की कार्यवाही की, इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच श्याम बाई सिंह,जयपाल सिंह,वन्यजीव संरक्षक अनूपपुर शशिधर अग्रवाल,पशु मालिक एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। 

समाचार 09 फ़ोटो 09

जंगली कुत्तों के हमले से हिरण हुआ घायल

उमरिया

जिले के चंदिया क्षेत्र स्थित बरम बाबा के पास एक हिरण पर जंगली कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्ते हिरण का शिकार करने का प्रयास कर रहे थे, तभी वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर घायल हिरण पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए हिरण को बचाने का प्रयास किया और तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीओ कुलदीप त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वन अमले को मौके पर रवाना किया।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल हिरण का रेस्क्यू किया और उसे अपने कब्जे में लेकर चंदिया रेंज कार्यालय पहुंचाया। जहां हिरण का विधिवत उपचार किया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हिरण की हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और स्वस्थ होने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget