पशु तस्करी पर 5 आरोपी गिरफ्तार, 10 मवेशी जप्त, दो पक्षो में मारपीट, 5 घायल, अस्पताल में भर्ती


अनूपपुर/उमरिया

थाना प्रभारी कोतमा की पुलिस टीम के द्वारा पशु तस्करों के विरूध्द बड़ी कार्यवाही की गई है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग के पिकप वाहन में क्रूरता पूर्वक मवेशी भैंस पडा लोड कर लामाटोला तरफ से बोडरी तरफ ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम खोडरी तिराहे पर नाकाबंदी लगाकर उक्त पिकप वाहन को रूकाने का प्रयास किया गया जो नही रूका जिसका पीछा कर उक्त पिकप वाहन  को बोड़री जैताबहरा के जंगल वाले रास्ते से 05 व्यक्तियों के साथ पिकप में लोड मवेशियों के साथ पकड़ा गया। नाम पता पूछनें पर आरोपियों ने अपना नाम गोपाल चन्द्रा पिता ध्यान सिंह चन्दा उम्र 35 वर्ष निवासी अमेरा टिकरा थाना मरवाही जिला जीपीएम (छ.ग.), योगेश यादव उर्फ लल्लू पिता सुन्दरलाल यादव उम्र 40 वर्ष निवासी बमरौध थाना कोतमा जिला अनूपपुर (म.प्र.), हीरू लाल जयसवाल पिता सीताराम जयसवाल उम्र 35 साल निवासी दरसिला थाना जैतपुर जिला शहडोल (म.प्र.), लाला नामदेव पिता नरवर नामदेव उम्र 60 साल बंधवाटोला थाना कोतमा, जितेन्द्र कचेर पिता राहुल कचेर उम्र 18 वर्ष निवासी लामा टोला थाना कोतमा का होना बताये। पिकप में देखने  पर आरोपियों द्वारा 03 नग भैस, 01 नग पड़ा, 01 नग पहरू को क्रूरता पूर्वक बांधकर लोड कियें थे  जिन्हे उनके कब्जे से जप्त किया गया एवं पूछतांछ पर एक दिन पहले भी इसी तरह से 05 नग मवेशी (भैस पड़ा)   पिकप वाहन से लाकर रज्जू पाव निवासी जैताबहरा  के घर के पास जंगल में पेड़ के नीचे बांधना बतायें जिन्हे रज्जू पाव के घर के पास से मुक्त कराया गया । इस तरह पुलिस द्वारा कुल 10 मवेशी (भैंस पड़ा) कीमती करीबन 400000/- एवं पीकप वाहन कीमती करीबन 400000/- को जप्त किया गया गया। अपराध धारा 11 (1) घ पशु के प्रति क्रूरता निवारण अधिनिमय एवं 6, 6 (क), 6 (ख) (1), 9(1), 10 म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम कायम कर विवेचना मे लिया गया । उक्त प्रकरण में 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है । 

*दो पक्षो में जमकर मारपीट, 5 घायल अस्पताल में भर्ती*


उमरिया जिले के चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुआ में पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच में जबरदस्त लाठी डंडा फावड़े से मारपीट हुई हैं, जिसमे कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक वर्ष पूर्व परिवार की लड़की को भगाकर ले जाने का पुराना विवाद था, तेंदुआ गांव के एक ही परिवार के साथ लोगों ने दूसरे परिवार के पांच लोगों पर मारपीट की है, जिनमें कपिल छेदीलाल उम्र 22 वर्ष ग्राम तेंदुआ, भूरा गाडरी धनीराम कुमार गाडरी उम्र 37 वर्ष, मुकेश गडारी उर्फ लंगड़ा गाडरी उम्र 27 वर्ष, तम्मा गडारी उम्र 56 वर्ष, उमा गडारी पति अजय गडारी उम्र 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए है,जिनका इलाज चंदिया सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र चल रहा था बाद में दोपहर को रेफर करके जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहाँ घायलों का इलाज जारी है। मारपीट करने वाले भैया लाल, छोटू, अंकित, मुकेश, रामखेलावन, लाला व अन्य सात लोगों ने मिलकर गडारी परिवार के लोगों घायल किया हैं। चंदिया थाने में मामला दर्ज करके पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आईजीएनटीयू में संदिग्ध भर्ती प्रक्रिया में राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने लगाई रोक, करेगी जांच


अनूपपुर

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार द्वारा दिनांक 24 जनवरी 2026 को नोटिस पत्र कुलपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय लालपुर, अमरकंटक, अनूपपुर मध्यप्रदेश के नाम पर जारी किया गया है जिसमें आईजीएनटीयू अमरकंटक द्वारा सेंटर आफ एक्सीलेंस के अंतर्गत की जा रही कथित संदिग्ध भर्ती प्रक्रिया पर रोक एवं उच्च स्तरीय जांच हेतु अनुरोध विषय अंकित किया गया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को श्री मोरध्वज पैकरा से दिनांक 24 जनवरी 2026 में एक याचिका/ शिकायत/ सूचना प्राप्त हुई है और आयोग ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 338क के अंतर्गत उसे प्रदत्त शक्तियों का अनुसरण करते हुए इस मामले को अन्वेषण जांच करने का निश्चय किया है। अतः आपसे एतद्वारा अनुरोध किया जाता है कि आप सूचना के प्राप्त होने के तीन दिन के अंदर अधोहस्ताक्षरी को डाक से या व्यक्तिक रूप से उपस्थित होकर या किसी अन्य संचार साधन से संबंधित आरोपो/ मामलों और सूचनाओं पर की गई कार्यवाही से संबंधित सूचना प्रस्तुत करें। 

आगे उल्लेख है कि कुलपति आईजीएनटीयू कृपया ध्यान रखें कि यदि नियत अवधि में आयोग को आपका उत्तर प्राप्त नहीं होता है तो आयोग भारत के संविधान के अनुच्छेद 338क के अंतर्गत उसे प्रदत्त सिविल न्यायालय की शक्तियों का प्रयोग कर सकता है तथा व्यक्तिक रूप से या प्रतिनिधि के माध्यम से आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए आपको समन जारी कर सकता है। उक्त पत्र की प्रतिलिपि सूचनार्थ शिकायतकर्ता श्री मोरध्वज पैकरा सदस्य कार्य परिषद आईजीएनटीयू अमरकंटक मध्यप्रदेश को प्रेषित किया गया है।उक्त पत्र अंकित कुमार सेन अनुसंधान अधिकारी राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार के हस्ताक्षर से जारी हुआ है।

कुआं में गिरने से सफेद नर भालू शावक की हुई मौत, खण्डहर मकान में मादा भालू ने जन्मे शावक


अनूपपुर

जैतहरी क्षेत्र के मुंडा गांव में विगत रात विचरण करते हुए एक सफेद रंग के नर भालू शावक की अचानक कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर भालू के शव को बाहर निकाल कर परीक्षण किया जिसमें भालू को मृत पाया 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र जैतहरी के गढ़ियाटोला भी अंतर्गत मुंडा गांव की चूहिराटोला निवासी मनदेव राठौर पिता लक्ष्मण राठौर के खेत में स्थित जगत विहीन कुआं जिसमे गुरुवार की रात एक वन्यजीव भालू के गिरने एवं अन्य के तेजी से आवाज करने को सुनते हुए ग्रामीणों ने गढ़ियाटोला वनरक्षक नरेंद्र पटेल को सूचना दिए जाने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर भालू को कुएं से बाहर निकाल कर परीक्षण किया जिसमें सफेद नर भालू शावक मृत स्थिति में होना पाया गया मृत भालू के शव को वन डिपो जैतहरी लाकर शव परीक्षण कराने बाद वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दाह संस्कार की कार्यवाही की गई।

*खण्डहर मकान में मादा भालू ने जन्मे शावक*

अनूपपुर जिले के कोतमा क्षेत्र के आमाडांड गांव में विगत दिनों एक मादा भालू ने एक खंडहर घर के अंदर दो शावकों को जन्म दिया, जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दिए जाने पर वन विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है।

इस संबंध में परिक्षेत्र सहायक मलगा राजमणि सिंह ने बताया कि वन परिक्षेत्र कोतमा अंतर्गत आमाडांड गांव में स्थित ग्राम पंचायत भवन के पास एक खंडहर घर जिसमे कई कमरा के घर के अंदर विगत दिनों एक मादा भालू ने दो शावकों को जन्म दिया, ग्रामीण जनों द्वारा मादा भालू को खंडहर घर के अंदर जाते देखा तथा कौतूहल वश अंदर जा कर देखने पर भालू के बच्चों की आवाज सुनाई दिए जाने पर वन विभाग को सूचना दी गई, बीट प्रभारी मलगा दादूराम कुशवाहा वन विभाग की कर्मचारियों एवं सुरक्षाश्रमिकों के साथ स्थल का निरीक्षण कर भालू के द्वारा दिए गए जन्म के स्थल को सुरक्षित किया गया तथा निरंतर निगरानी की जा रही, इस बीच 21 जनवरी की दोपहर पंचायत भवन आमाडांड के समीप एक भालू द्वारा आमाडांड निवासी 40 वर्षीय मुकेश पिता मोहन केवट पर हमला कर घायल किए जाने पर पीड़ित को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा ले जाकर उपचार कराया मादा भालू के खंडहर घर में बच्चों को जन्म देने से ग्रामीणों में कौतूहल का विषय बना हुआ है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget