रेलवे के स्टोर में चौकीदार को चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 


शहडोल

रेलवे सुरक्षा बल शहड 16 जनवरी 2026 को P-Way स्टोर शहडोल में चौकीदार की ड्यूटी कर रहे रेलवे कर्मचारी को चाकू मारकर घायल करने वाले अज्ञात बदमाशों की खोजबीन कर सिटी कोतवाली शहडोल को सूचना देने व इस सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

16 जनवरी 2026 को रात्रि में P-Way स्टोर शहडोल में चौकीदार की ड्यूटी कर रहे रेलवे कर्मचारी प्रहलाद शर्मा, पिता इसदेव शर्मा, उम्र -57 वर्ष, पता-रेलवे क्वार्टर नंबर -373/3 रेलवे कॉलोनी शहडोल, थाना सिटी कोतवाली, जिला-शहडोल (म.प्र.) (ट्रैकमैन-III/शहडोल) को कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू मारकर घायल कर दिया गया था । इसकी सूचना मिलने पर रेसुब पोस्ट शहडोल के बल सदस्यों द्वारा अन्य इंजीनियरिंग स्टाफ की मदद से घायल रेल कर्मी को इलाज हेतु शहडोल के देवांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहाँ अभी भी आईसीयू में उनका इलाज जारी है । पूछताछ करने पर उन्होंने बताया था कि रात्रि में उनकी ड्यूटी के दौरान लगभग 02:00 बजे से 03:00 बजे के मध्य 03 अज्ञात बदमाश वहाँ पर आए थे जिनमें से एक ने हेलमेट पहन रखा था। उन बदमाशों को भगाने के क्रम में उन्होंने चाकू मारकर इन्हें घायल कर दिया था और वहाँ से भाग गए थे । बाद में इस घटना के संबंध में सिटी कोतवाली शहडोल में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध BNS-2023 की धारा-132, 121(1), 110, 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 34/2026, दिनांक 16 जनवरी 2026 को दर्ज किया गया था।

 आरोपी शुभम सोनी उर्फ भाऊ जो दिनांक 17 जनवरी 2026 को आर्म्स एक्ट के तहत सिटी कोतवाली शहडोल द्वारा गिरफ्तार किया गया था और जिला जेल में बंद था। सिटी कोतवाली व रेलवे सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से जिला जेल के बाहर गुप्त पहरा लगाया और जैसे ही शुभम सोनी उर्फ भाऊ जमानत करवाकर जेल से बाहर निकला, उसे पुनः गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल किया और बताया कि वह तीनों भविष्य में रेलवे का लोहा चोरी करने के उद्देश्य से रेकी करने आए थे और इस घटना को अंजाम दिया था । उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास झाड़ियों से खून लगा हुआ चाकू बरामद किया गया है।

डंडे से की पिटाई, मामला दर्ज,18 माह का वेतन हड़पने का आरोप, न्याय के लिए भटक रहा चौकीदार


अनूपपुर

पुलिस चौकी फुनगा अंतर्गत ग्राम रक्शा में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सगे भाई सहित दो लोगों द्वारा एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनाथ साहू (40) निवासी ग्राम रक्शा ने चौकी फुनगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी दूसरी पत्नी हीरावती यादव के साथ फुनगा में किराये के मकान में रहता है, जबकि पहली पत्नी व बच्चे ग्राम रक्शा में रहते हैं। 18 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे वह ग्राम रक्शा में अपने बड़े भाई रामबदन साहू के घर गया था। कुछ देर बाद विवाद बढ़ गया और भाई ने उसे वहां से हट जाने को कहा।

रामनाथ साहू के अनुसार, जब वह इंदल सिंह के घर के सामने बैठा था, तभी रामबदन साहू डंडा लेकर पहुंचा और मां-बहन की गालियां देते हुए 4-5 डंडे उसके दोनों पैरों की जांघों पर मार दिए। इसी दौरान गांव का देवधर मिश्रा भी मौके पर आया और गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगा। शोर-शराबा सुनकर इंदल सिंह, राकेश साहू, गोपाल सिंह एवं उनकी पत्नी ने बीच-बचाव किया।

फरियादी का आरोप है कि जाते-जाते दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट में उसके बाएं पैर की जांघ व घुटने, दाएं पैर की जांघ तथा सिर में चोट आई है।ें पदस्थ चौकीदार बाबूलाल सिंह का आरोप है कि उसका 18 माह का वेतन तत्कालीन बीट गार्ड सोमपाल सिंह कुशराम द्वारा हड़प लिया गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि दो वर्ष बीत जाने के बाद भी उसे आज तक उसका हक नहीं मिल पाया है।

पीड़ित चौकीदार बाबूलाल सिंह न्याय की आस में कलेक्टर कार्यालय एवं वन विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगाते-लगाते थक चुका है, किंतु हर बार उसे सिर्फ आश्वासन ही मिला। कार्रवाई के नाम पर विभाग की चुप्पी अब सवालों के घेरे में है।

इस पूरे प्रकरण ने यह प्रश्न खड़ा कर दिया है कि

क्या वन विभाग अपने ही कर्मचारियों के साथ अन्याय होने पर भी लाचार है?

क्या दोषी बीट गार्ड को संरक्षण मिल रहा है?

या फिर एक गरीब चौकीदार की आवाज़ सिस्टम तक पहुंच ही नहीं पा रही?

मंगलवार, 20 जनवरी को एक बार फिर चौकीदार बाबूलाल सिंह ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी फरियाद दोहराई, और न्याय की गुहार लगाई। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस बार केवल फाइलें आगे बढ़ाएगा या वास्तव में पीड़ित को उसका मेहनताना दिलाने के लिए ठोस कदम उठाएगा।

खेलो एमपी यूथ गेम्स’ पर गंभीर आरोप, जमुना कॉलरी के खिलाड़ियों का तीखा विरोध, धमकाते दिखे बादल राय


अनूपपुर

जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स के आयोजन के दौरान नियमों के उल्लंघन, बाहरी खिलाड़ियों को अनुचित रूप से शामिल करने और स्थानीय खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप सामने आए हैं कोयलांचल क्षेत्र की जमुना कॉलरी से आए युवा खिलाड़ियों ने पूरे घटनाक्रम को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है खिलाड़ियों का आरोप है कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता होने के बावजूद दूसरे जिलों, विशेषकर जबलपुर से खिलाड़ियों को बुलाकर खिलाया गया, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं के साथ सीधा अन्याय हुआ

खिलाड़ियों के अनुसार प्रतियोगिता पुलिस ग्राउंड अनूपपुर में आयोजित की गई थी नियमों पर सवाल उठाने पर आयोजक पक्ष से जुड़े बादल राय द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और धमकी दी गई खिलाड़ियों ने वीडियो साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं, जिनमें कथित रूप से पुलिस बुलाकर बच्चों को डराने की धमकी देते हुए बादल राय नजर आ रहे हैं

अविनाश चौधरी खिलाड़ी जमुना कॉलरी ने बताया कि जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स खेलने के लिए अनूपपुर गए थे वहां देखा कि हमारे जिले के खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने के बजाय जबलपुर सहित दूसरे जिलों से खिलाड़ियों को बुलाकर खिलाया जा रहा है जब हमने नियमों के अनुसार इसका विरोध किया तो बादल राय ने हमसे कहा कि ‘हमें जो करना है हम करेंगे, तुम्हें जहां शिकायत करना है कर दो, हमारा कुछ नहीं बिगड़ने वाला’ इसके बाद हमारे साथ गाली-गलौज की गई और हाथापाई भी हुई हमारे साथ गलत व्यवहार किया गया, जिससे हम सभी खिलाड़ी मानसिक रूप से परेशान हो गएजमुना कॉलरी के सभी खिलाड़ियों ने एक स्वर में मांग की है कि प्रस्तुत वीडियो साक्ष्यों के आधार पर बादल राय के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया जाए, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget