शासकीय विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरा, छात्र घायल


उमरिया

जिला मुख्यालय से सटे कोयलारी गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में बड़ा हादसा होने की खबर है। बताया जाता है कि प्राथमिक विद्यालय कोयलारी में छत से प्लास्टर गिरने से एक सात वर्षीय मासूम छात्र घायल हो गया है। घटना के बाद बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि विद्यालय की बिल्डिंग काफी पुरानी और जर्जर हालत में है। हादसे के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है। मौके पर शिक्षकों ने अन्य छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। गौरतलब है कि जिले में सैकड़ों ऐसे स्कूल भवन हैं, जो 25 से 35 साल पुराने हैं और जर्जर हालत में हैं, फिर भी इन भवनों में रोजाना सैकड़ों बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। जर्जर भवनों को लेकर मीडिया ने भी बराबर शिक्षा विभाग को खबरों के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया है, पर शिक्षा विभाग की शिथिल और लचर व्यवस्था ने विद्यालय के मेंटेनेंस पर कोई ठोस कदम नही उठाया है जिससे इस तरह की घटना हो रही है।

युवक पर टाइगर ने किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती, दहशत का माहौल


उमरिया

जिले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर जोन में गुरुवार सुबह एक टाइगर हमले की चौंकाने वाली घटना सामने आई। बाँसा गांव निवासी 28 वर्षीय मुनि राज पिता तेजभान सिंह पर उस समय बाघ ने हमला कर दिया, जब वह गांव के पास स्थित तालाब के किनारे अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त था।

यह हमला सुबह करीब 8 बजे दमना बीट के पीएफ 351 के पास हुआ। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पार्क टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को मानपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। हमले के बाद ग्रामीणों में भारी दहशत है। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्षेत्रवासियों को जंगल के किनारे सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह घटना एक बार फिर मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की ओर ध्यान आकर्षित करती है। लगातार घटते जंगल और बढ़ते मानवीय दखल के कारण इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं, जिससे वन्यजीव संरक्षण और ग्रामीण सुरक्षा दोनों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं।

फर्जी नामांतरण करवाकर गुप्ता ने बेंच दी आदिवासी की भूमि, धर्मेंद्र दलाल कर रहा है अनाधिकृत खेती

*पीड़ित ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार*


अनूपपुर

जिले में भूमाफियाओं का आतंक मचा हुआ है और आए दिन भूमि से संबंधित फर्जी नामांतरण रजिस्ट्री के मामले देखने को मिलते हैं। इसी तरह एक मामला अनूपपुर जिले के जैतहरी तहसील का सामने आया है, जिसमें गरीब आदिवासी बाजारू सिंह की भूमि किसी गुप्ता परिवार के द्वारा गलत तरीके से पूर्व के वर्षों में नामांतरण कराया जाकर अब किसी राजस्थान के निवासी धर्मेंद्र दलाल को विक्रय कर दिया गया है जो अनधिकृत तरीके से भूमि पर कब्जा करके सब्जी व अन्य की खेती कर रहा है। 

*यह है मामला*

प्रार्थी बाजारू सिंह पिता स्व. मौली सिंह निवासी ग्राम पड़री ग्राम पंचायत गोबरी तहसील जैतहरी जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश के निवासी द्वारा कुछ दिनों पूर्व कलेक्टर के समक्ष अपना लिखित आवेदन दर्ज कराया था की भूमि खसरा क्रमांक 42 रकबा 6.369 हेक्टेयर है, जिसमें जिसमें सन सन 1958-59 से सन 1972-73 तक हमारे पूर्वज दादा बुद्धू सिंह के नाम पर भूमि दर्ज था, जिस पर आज तक भी हमारा कब्जा था, परंतु सन 1975 से सामान्य वर्ग के व्यक्ति रामेश्वर गुप्ता पिता स्व. कोदुलाल गुप्ता निवासी जैतहरी के नाम बिना रजिस्ट्री गलत तरीके से अपने नाम पर दर्ज करा लिया गया। रामेश्वर गुप्ता के फौत हो जाने के बाद जिसके वारिसदारों का नाम वर्ष 2020-21 में दर्ज हुआ।वर्तमान वर्ष 2025-26 में इन अवैध वारिसदारों के द्वारा उक्त भूमि को किसी राजस्थान निवासी धर्मेंद्र दलाल को विक्रय कर दिया गया। गुप्ता परिवार और धर्मेंद्र दलाल के द्वारा षडयंत्र पूर्वक मिली भगत कर गरीब आदिवासी बाजारू सिंह की भूमि हथिया लिया गया है, उनके द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कब्जा करके कई तालाब को समतलीकरण पाट दिया गया, कई घरों को उनके द्वारा तोड़ दिया गया और भूमि को तार के माध्यम से फिनिशिंग कर अपना बोर पंप सबमर्सिबल लगाकर के सभी प्रकार के सब्जी व अन्य खेती की जा रही है। उसके द्वारा अपने आसामाजिक तत्वों गुंडो को लाकर पीड़ित को प्रकरण वापस लेने के लिए मारपीट दबाव बनाया जाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। जिससे आहत बाजारू सिंह ने शासन प्रशासन से जल्द न्याय दिलाए जाने का गुहार लगाई है। प्रार्थी ने बताया है कि उक्त प्रकरण मेरे द्वारा राजस्व नियम के तहत 170 (ख) का आवेदन 3 माह पूर्व राजस्व न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी जैतहरी जिला अनूपपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है, जिसमें उक्त संबंधित धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों को न्यायालय द्वारा नोटिस जारी की जा चुकी है और पेशी के तारीख लग रहे हैं, जिसमें माननीय एसडीएम से भी निवेदन किया हूं की उक्त प्रकरण की सुनवाई कर जल्द से जल्द मुझे न्याय दिए जाने की दया हो।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget