रेत का अवैध उत्खनन करने पर पुलिस ने की कार्यवाही 2 ट्रैक्टर को किया जप्त


अनूपपुर/जैतहरी 

वेंकट नगर चौकी पुलिस को जानकारी मिली कि सुल खारी के इमली घाट में एक व्यक्ति रेत का अवैध खनन कर रहा है जिसको जानकारी होने पर तसदिक किया गया तो पाया सुलखारी निवासी जीवन सिंह राठौर ओर डी डी मराबी  द्वारा इमली घाट पर रेत का अवैध खनन किया रहा है उक्त को पकड़कर पूछताछ की गई तो दोनो ने बताया की स्वयं का ट्रैक्टर है जिस पर रेत का खनन कर बेचने के लिए  लेकर जा रहा है। वैध दस्तावेजों के ना होने पर ट्रैक्टर को जप्त किया गया। उक्त ट्रक्टर मे 3 घन मीटर  , 2 घन् मीटर अवैध रेत लोड होना पाया गया।

वहीं आरोपी जीवन राठौर के विरुद्ध धारा 379,414,खान खनिज अधिनियम की धारा 4,21 , मोटरयान की अधिनियम 146,196 का अपराध पंजिबद्ध कर ट्रेक्टर जप्त किया है। वही दूसरे वाहन के मामले मे डीडी सिंह मरावी व मनोज राठौर के विरुद्ध 379, 414,34, खान खनिज अधिनियम 4,21 , मोटरयान अधिनियम  3,181,5,180,146,196,39,192(1) का अपराध पंजिबद्ध किया गया है।

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष ने किया क्षेत्र का दौरा, लोगो किया जमकर स्वागत


अनूपपुर/राजनगर

मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष ( मंत्री दर्जा प्राप्त) जितेंद्र लिटोरिया अनूपपुर जिले के प्रवास पर 8 मई 2023 को पहुंचे इसके पश्चात लगातार उनके द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए संगठन के चल रहे कार्यों को लेकर चर्चा की तथा सभी का हालचाल जाना जिला प्रवास के दूसरे दिन 9 मई 2023 को श्री लिटोरिया नगर परिषद डूमरकछार के अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया के निवास पर पहुंचकर वहां उपस्थित सभी पार्षदों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से मुलाकात किया तथा विभिन्न मुद्दों पर परिचय के साथ चर्चा की गई। यहां पर श्री लिटोरिया का नगर परिषद अध्यक्ष डूमर कछार सुनील कुमार चौरसिया ने भव्य स्वागत किया।

श्री लिटोरिया को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार हुआ श्री चौरसिया ने खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया का आभार प्रकट किया और  श्री चौरसिया ने कहा कि इतने सुदूर स्थित डूमर कछार नगर परिषद के एक  बसाहट में अपना कीमती समय निकालकर आने से निश्चित रूप से क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामअवध सिंह, लवकुश शुक्ला,यशवंत सिंह,मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा,कमलेश चतुर्वेदी जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह,गजेंद्र सिंह सिकरवार,पार्षद रवि सिंह,जीतेन्द्र चौहान, योगेश पालीवाल,चंदा देवी महरा,प्रमोद शुक्ला,सोनू कन्नौजिया,अरविंद सिंह,सानू शासमल, परिहार,श्याम सुंदर गौतम, पार्वती सिंह ओमप्रकाश लल्ला,आनंद चौरसिया सहित तथा भाजपा के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। नगर परिषद डूमर कछार के अलावा श्री लिटोरिया ने जिले की कई स्थानों बिजुरी,डोला, बंनगवा,पसान एवं कोतमा सहित कई स्थानों पर जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जानने का प्रयास किया, साथ ही सरकार के द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों के बारे में भी बताया।

कछुआ की चाल से हो रहा हैं जर्जर सड़क का निर्माण, लापरवाह ठेकेदार, जिम्मेदार मौन


अनूपपुर/जैतहरी

अनूपपुर जिले के जैतहरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम मुंडा आमाडांड गुर्जर नाला पहुँच मार्ग काफी जर्जर अवस्था मे है यह सड़क अनूपपुर वेंकटनगर बाईपास पेंड्रा मरवाही को जोड़ने वाला मात्र  4. 50 किलोमीटर सड़क लगभग 3 दशकों से जर्जर व बड़े बड़े खड्डों में तब्दील है इस मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में छोटे बड़े वाहनों का आवागमन हो रहा है वर्तमान में इस सड़क का निर्माण लोकनिर्माण विभाग द्वारा करवाया जा रहा जो कछुआ की चाल जैसे मंद गति से चल रहा है अभी मात्र 2 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है   उसने भी घटिया स्तर का निर्माण कार्य करवाया जा रहा जिसका सीधे तौर पर निर्माण कार्य करते समय लोक निर्माण व जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच व परीक्षण किया जा सकता है और ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई कि निजी व सरकारी जमीनों पर मुरुम का उत्खनन ठेकेदार द्वारा किया जा रहा  जिससे लगभग 5 से 10  फिट के बड़े बड़े खड्डों में उक्त जमीन तब्दील हो गई है है जो भविष्य में कोई जनहानि को खुलेआम निमंत्रण दे रहा है उपरोक्त सभी बातों को ध्यान देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जनहित में फैसला ले व अधूरे पड़े सड़क का निर्माण कार्य करवाने की पहल करे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget