रेत का अवैध उत्खनन करने पर पुलिस ने की कार्यवाही 2 ट्रैक्टर को किया जप्त
अनूपपुर/जैतहरी
वेंकट नगर चौकी पुलिस को जानकारी मिली कि सुल खारी के इमली घाट में एक व्यक्ति रेत का अवैध खनन कर रहा है जिसको जानकारी होने पर तसदिक किया गया तो पाया सुलखारी निवासी जीवन सिंह राठौर ओर डी डी मराबी द्वारा इमली घाट पर रेत का अवैध खनन किया रहा है उक्त को पकड़कर पूछताछ की गई तो दोनो ने बताया की स्वयं का ट्रैक्टर है जिस पर रेत का खनन कर बेचने के लिए लेकर जा रहा है। वैध दस्तावेजों के ना होने पर ट्रैक्टर को जप्त किया गया। उक्त ट्रक्टर मे 3 घन मीटर , 2 घन् मीटर अवैध रेत लोड होना पाया गया।
वहीं आरोपी जीवन राठौर के विरुद्ध धारा 379,414,खान खनिज अधिनियम की धारा 4,21 , मोटरयान की अधिनियम 146,196 का अपराध पंजिबद्ध कर ट्रेक्टर जप्त किया है। वही दूसरे वाहन के मामले मे डीडी सिंह मरावी व मनोज राठौर के विरुद्ध 379, 414,34, खान खनिज अधिनियम 4,21 , मोटरयान अधिनियम 3,181,5,180,146,196,39,192(1) का अपराध पंजिबद्ध किया गया है।
