कछुआ की चाल से हो रहा हैं जर्जर सड़क का निर्माण, लापरवाह ठेकेदार, जिम्मेदार मौन
अनूपपुर/जैतहरी
अनूपपुर जिले के जैतहरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम मुंडा आमाडांड गुर्जर नाला पहुँच मार्ग काफी जर्जर अवस्था मे है यह सड़क अनूपपुर वेंकटनगर बाईपास पेंड्रा मरवाही को जोड़ने वाला मात्र 4. 50 किलोमीटर सड़क लगभग 3 दशकों से जर्जर व बड़े बड़े खड्डों में तब्दील है इस मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में छोटे बड़े वाहनों का आवागमन हो रहा है वर्तमान में इस सड़क का निर्माण लोकनिर्माण विभाग द्वारा करवाया जा रहा जो कछुआ की चाल जैसे मंद गति से चल रहा है अभी मात्र 2 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है उसने भी घटिया स्तर का निर्माण कार्य करवाया जा रहा जिसका सीधे तौर पर निर्माण कार्य करते समय लोक निर्माण व जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच व परीक्षण किया जा सकता है और ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई कि निजी व सरकारी जमीनों पर मुरुम का उत्खनन ठेकेदार द्वारा किया जा रहा जिससे लगभग 5 से 10 फिट के बड़े बड़े खड्डों में उक्त जमीन तब्दील हो गई है है जो भविष्य में कोई जनहानि को खुलेआम निमंत्रण दे रहा है उपरोक्त सभी बातों को ध्यान देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जनहित में फैसला ले व अधूरे पड़े सड़क का निर्माण कार्य करवाने की पहल करे।
