कटीले तार, बैलगाड़ी के पहिया की चोरी 5 गिरफ्तार, अवैध रेत परिवहन पर मामला दर्ज


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में पहुंचकर फरियादी सतीश कुमार परस्ते पिता केवल लाल परस्ते वनरक्षक बीट गार्ड टांकी पूर्व क्षेत्र वनवृत्त राजनगर का रिपोर्ट किया कि वन विभाग के द्वारा कक्ष क्रमांक आर एएफ 482 कुल्हाडिया नाला के पास पेड पौधो एवं कूप की सुरक्षा के लिये वायरवेड (कटीली तार) एवं जाली लगाया गया था जो दिनांक 25.04.2023 से 28.04.2023 के बीच कोई अज्ञात चोरो के द्वारा वायरवेड (कटीली तार) एवं जाली कुल ढाई क्विटल कीमती 30,000/- रूपये का चोरी कर ले गये है कि रिपोर्ट पर अपराध क्र० 131/ 23 धारा 379 ता. हि. कायम कर विवेचना में लिया गया। रामनगर पुलिस के द्वारा उक्त चोरी की घटना के त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनांक 08.05.2023 को प्रकरण के आरोपी ओंझा बैगा पिता भोला बैगा उम्र 35 वर्ष, अन्नू अगरिया पिता मैकू अगरिया उम्र 30 वर्ष, बब्बू बैगा पिता कुलदीप बैगा उम्र 21 वर्ष एवं सूरज उर्फ चुटकू बैगा पिता सुक्कुल बैगा उम्र 28 वर्ष सभी निवासी छोट भलमुडी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर उक्त आरोपीगणों के कब्जे से चोरी गया वायरवेड (कटीली तार) एवं जाली कुल ढाई क्विटल कीमती 30,000 रूपये को जप्त किया गया है।

बैलगाड़ी के पहिये चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनूपपुर जिले के रामनगर थानांतर्गत छोटे लाल महरा पिता स्व० भाकुन्डा महरा निवासी ऊरा की रिपोर्ट पर उसके घर के बाड़ी में रखे बैलगाडी के दो लोहे के पहिये कीमती 10,000/ रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्र० 133/23 धारा 379 ता.हि. का कायम किया जाकर रामनगर पुलिस के द्वारा दिनांक 08.05.2023 को आरोपी लाला भईया अगरिया पिता नत्थू लाल अगरिया उम्र 23 वर्ष एवं अनिल कुमार भरिया पिता मै भरिया उम्र 23 वर्ष दोनो निवासी जमुडी के कब्जे से प्रकरण में चोरी गये दो लोहे के पहिये कीमती 10,000/ रूपये को जप्त किया।

रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जप्त

अनूपपुर जिले के रामनगर थानांतर्गत मुखबिर की सूचना पर कालेज के सामने भलमुडी में एक लाल कलर का महिन्द्रा का ट्रेक्टर क्र० एमपी 18 एए 3245 का चालक राम प्रसाद पाव पिता घासी राम पाव उम्र 22 वर्ष निवासी बडी भलमुडी के द्वारा ट्रेक्टर के ट्राली में रेत लोड कर परिवहन करते पाये जाने पर ट्राली में लोड 03 घन मीटर रेता कीमती 3000 रूपये एवं ट्रेक्टर क्र० एमपी 18 एए 3245 म ट्राली के कीमती 05 लाख रूपये कुल कीमती 05 लाख 03 हजार रूपये को जप्त किया एवं आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध क्र० 125/23 धारा 379 ताहि एवं 4 / 21 खनिज अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

नन्हे-मुन्ने बच्चों को खेल सामग्री प्रदान कर मनाया शादी की सालगिरह


अनूपपुर/कोतमा

आधुनिकता के इस दौर में जहां हर व्यक्ति आधुनिक सुख-सुविधाओं का उपयोग करने में व्यस्त है और पुरानी सभ्यता चीजें विलुप्त होने के कगार पर होती चली जा रही हैं इसी कड़ी में अनूपपुर जिले के पसान निवासी राकेश मिश्रा उर्फ चरकू ने अपनी शादी की सालगिरह अनोखे अंदाज में मनाते हुए आज दिनांक 8 मई 2023 को सुबह 7  बजे पसान के खेल ग्राउंड में पहुंचकर नन्हे मुन्ने बच्चे के साथ खेल कर उन्हें खेल सामग्री व मिष्ठान का वितरण करके अपने शादी के सालगिरह में मनाया इस दौरान ग्राम पसान व आसपास के सैकड़ों करीबी लोग उपस्थित हुए जिन्हें राकेश मिश्रा उर्फ चरकू व अर्धांगिनी श्रीमती लक्ष्मी देवी के शादी के सालगिरह पर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया इस अनूठी पहल की सर्वत्र सराहना की जा रही है की आधुनिकता के इस दौर में भी लोग अपनी पुरानी सभ्यता को पुनः जीवित करने का प्रयत्न कर रहे हैं जो काबिले तारीफ है उक्त खेल ग्राउंड में उपस्थित समस्त मित्र यार दोस्त छोटे बड़ों ने मिष्ठान ग्रहण कर गले मिलकर राकेश मिश्रा उर्फ चीकू को शादी के सालगिरह की बधाई दी और सभी ने क्रिकेट खेल का आनंद लिया जिससे कुछ लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गई।

 आंधी तूफान बारिश से कई विशाल पेड़ धारासाई, छत टूटी, गाड़ियां दबी, बाल बाल बचे लोग


अनूपपुर

जिला मुख्यालय में अचानक आई तेज आंधी तूफान बारिश 15 मिनट के आंधी तूफान बारिश के कारण जनजीवन पर भारी पड़ गया कई पेड़ टूटने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया सड़के जाम हो गई विद्युत व्यवस्था पर काफी ज्यादा असर पड़ा कई घंटे बिजली बंद रही अनूपपुर रेलवे स्टेशन मेन गेट के पास लगे विशालकाय पेड़ गिरा मुख्य द्वार हुआ बंद पार्किंग की कुछ गाड़ियां दब गई कोई जनहानि नहीं वहीं वार्ड नंबर 11 सिद्ध बाबा रोड स्तिथ पटेल जी के दुकान के सामने लगा विशालकाय पीपल का वृक्ष तेज आंधी तूफ़ान के आ जाने से सामने भवन की ओर गिर गया, जिससे की भवन की लेंटर टूट गयी है, कोई जनहानि नही पहुंची है। आंधी तूफ़ान के कारण बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी है। जिला मुख्यालय के पास परसवार में बिजली की तार में बॉस का पेड़ गिरने से 11 केवी का बिजली तार गिरा बिधुत आपूर्ति बाधित बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मोर्चा सम्हाला 1 दर्जन से अधिक छोटे बड़े पेड़ गिरने की खबर है। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget