नन्हे-मुन्ने बच्चों को खेल सामग्री प्रदान कर मनाया शादी की सालगिरह
अनूपपुर/कोतमा
आधुनिकता के इस दौर में जहां हर व्यक्ति आधुनिक सुख-सुविधाओं का उपयोग करने में व्यस्त है और पुरानी सभ्यता चीजें विलुप्त होने के कगार पर होती चली जा रही हैं इसी कड़ी में अनूपपुर जिले के पसान निवासी राकेश मिश्रा उर्फ चरकू ने अपनी शादी की सालगिरह अनोखे अंदाज में मनाते हुए आज दिनांक 8 मई 2023 को सुबह 7 बजे पसान के खेल ग्राउंड में पहुंचकर नन्हे मुन्ने बच्चे के साथ खेल कर उन्हें खेल सामग्री व मिष्ठान का वितरण करके अपने शादी के सालगिरह में मनाया इस दौरान ग्राम पसान व आसपास के सैकड़ों करीबी लोग उपस्थित हुए जिन्हें राकेश मिश्रा उर्फ चरकू व अर्धांगिनी श्रीमती लक्ष्मी देवी के शादी के सालगिरह पर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया इस अनूठी पहल की सर्वत्र सराहना की जा रही है की आधुनिकता के इस दौर में भी लोग अपनी पुरानी सभ्यता को पुनः जीवित करने का प्रयत्न कर रहे हैं जो काबिले तारीफ है उक्त खेल ग्राउंड में उपस्थित समस्त मित्र यार दोस्त छोटे बड़ों ने मिष्ठान ग्रहण कर गले मिलकर राकेश मिश्रा उर्फ चीकू को शादी के सालगिरह की बधाई दी और सभी ने क्रिकेट खेल का आनंद लिया जिससे कुछ लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गई।
