आंधी तूफान बारिश से कई विशाल पेड़ धारासाई, छत टूटी, गाड़ियां दबी, बाल बाल बचे लोग
अनूपपुर
जिला मुख्यालय में अचानक आई तेज आंधी तूफान बारिश 15 मिनट के आंधी तूफान बारिश के कारण जनजीवन पर भारी पड़ गया कई पेड़ टूटने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया सड़के जाम हो गई विद्युत व्यवस्था पर काफी ज्यादा असर पड़ा कई घंटे बिजली बंद रही अनूपपुर रेलवे स्टेशन मेन गेट के पास लगे विशालकाय पेड़ गिरा मुख्य द्वार हुआ बंद पार्किंग की कुछ गाड़ियां दब गई कोई जनहानि नहीं वहीं वार्ड नंबर 11 सिद्ध बाबा रोड स्तिथ पटेल जी के दुकान के सामने लगा विशालकाय पीपल का वृक्ष तेज आंधी तूफ़ान के आ जाने से सामने भवन की ओर गिर गया, जिससे की भवन की लेंटर टूट गयी है, कोई जनहानि नही पहुंची है। आंधी तूफ़ान के कारण बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी है। जिला मुख्यालय के पास परसवार में बिजली की तार में बॉस का पेड़ गिरने से 11 केवी का बिजली तार गिरा बिधुत आपूर्ति बाधित बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मोर्चा सम्हाला 1 दर्जन से अधिक छोटे बड़े पेड़ गिरने की खबर है।
