आंधी तूफान बारिश से कई विशाल पेड़ धारासाई, छत टूटी, गाड़ियां दबी, बाल बाल बचे लोग


अनूपपुर

जिला मुख्यालय में अचानक आई तेज आंधी तूफान बारिश 15 मिनट के आंधी तूफान बारिश के कारण जनजीवन पर भारी पड़ गया कई पेड़ टूटने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया सड़के जाम हो गई विद्युत व्यवस्था पर काफी ज्यादा असर पड़ा कई घंटे बिजली बंद रही अनूपपुर रेलवे स्टेशन मेन गेट के पास लगे विशालकाय पेड़ गिरा मुख्य द्वार हुआ बंद पार्किंग की कुछ गाड़ियां दब गई कोई जनहानि नहीं वहीं वार्ड नंबर 11 सिद्ध बाबा रोड स्तिथ पटेल जी के दुकान के सामने लगा विशालकाय पीपल का वृक्ष तेज आंधी तूफ़ान के आ जाने से सामने भवन की ओर गिर गया, जिससे की भवन की लेंटर टूट गयी है, कोई जनहानि नही पहुंची है। आंधी तूफ़ान के कारण बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी है। जिला मुख्यालय के पास परसवार में बिजली की तार में बॉस का पेड़ गिरने से 11 केवी का बिजली तार गिरा बिधुत आपूर्ति बाधित बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मोर्चा सम्हाला 1 दर्जन से अधिक छोटे बड़े पेड़ गिरने की खबर है। 

कायाकल्प अभियान के तहत सड़क निर्माण के कार्य का हुआ शुभारम्भ


अनूपपुर/डूमरकछार

नगर परिषद डूमरकछार के वार्ड क्रं -11 कुडकू दफाई मे कायाकल्प अभियान के तहत कुडकू मोहल्ला से डूमरकछार की ओर छठघाट वार्ड क्रमांक एक की ओर जाने वाली सडक का निर्माण कार्य का शुभारंभ आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला,अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया, उपाध्यक्ष सुश्री कंचना मेहता,सभापति रविसिंह, जीतेंद्र चौहान, रंजीत वर्मा के गरिमामय उपस्थिति मे कार्य का शुभारंभ हुआ। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कायाकल्प अभियान की घोषणा 19 दिसम्बर, 2022 को की गई थी। जिस अभियान के तहत नगरीय निकायों की सड़कों का रखरखाव किया जा रहा है,इसी कडी मे आज नगर परिषद डूमर कछार की एक सड़क का कायाकल्प करने का कार्य प्रारंभ हुआ है।

 उक्त अवसर पर अध्यक्ष श्री चौरसिया ने कहा गया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से नगर परिषद डूमरकछार की 2 सडको की दशा-दिशा बदल रही है,आज इस सडक के कायाकल्प का कार्य प्रारंभ होने से नागरिकों को अच्छी सड़क का लाभ मिल सकेगा।

साथ ही श्री चौरसिया ने कहा कि  प्रदेश के मुखिया माननीय शिवराज सिंह चौहान जी रात दिन जनता के लिए कड़ी मेहनत कर जमीनी स्तर पर सुख सुविधाओं को पहुंचाने का काम कर रहे इसी कड़ी में आज कायाकल्प अभियान के तहत नगर परिषद के सड़कों का कायाकल्प होने का कार्य प्रारंभ हुआ है,इसके लिए नगर परिषद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता की ओर से मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उक्त शुभारंभ अवसर पर लेखापाल रजनीश प्रसाद शुक्ला, पार्षदगण सरिता यादव,चंदा देवी महरा,पार्वती सिंह गोंड,विजेंद्र देवांगन, राकेश दीवान, कर्मचारी धीरेंद्र सिंह हरीश सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे इसी कड़ी में नगर के नागरिकों राजेंद्र महरा,सानू शासमल,रवि दाहिया, जयप्रकाश रवि रामप्रवेश चौधरी सहित अन्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही।

अवैध मादक पदार्थ 375 किलो गांजा परिवहन करते इनोवा कार सहित जप्त


अनूपपुर/कोतमा

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते कुछ अज्ञात व्यक्ति सफेद रंग की इनोवा कार से भालूमाड़ा दारसागर रोड से कोतमा की ओर आ रही है। सूचना को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विशेष टीम के द्वारा भालूमाड़ा दारसागर रोड से कोतमा की ओर आने वाले मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध वाहन सफेद रंग की इनोवा कार क्र0 सीजी 07 एलसी 2700 के आने पर पुलिस टीम के द्वारा उसको रोकने का प्रयास किया गया किन्तु वाहन अत्यधिक तेज गति से होने के कारण अनियंत्रित होकर गोविन्दा साईडिंग के पास गढ्ढे़ं में क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन चालक से नाम पूछने पर अपना नाम प्रकाष यादव पिता सुदामा यादव उम्र 22 वर्ष निवासी श्रष्टी कालोनी राजनंदगांव बताया गया। कोतमा पुलिस टीम के द्वारा वाहन की तलाषी लेने पर वाहन के अन्दर डिक्की में खाकी रंग के 360 पैकेट गांजा वजन लगभग 375 किग्रा. जिसकी अनुमानित कीमत 56,25,000/- रुपये एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में प्रयुक्त वाहन इनोवा कार की कीमत 10,00,000/- रुपये कुल मषरुका 66,25,000/-रु. को कोतमा पुलिस के द्वारा जप्त किया गया है।

गांजा की तस्करी करने पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अवैध गांजा के परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन मालिक के संबंध में तलाश एवं अग्रिम विवेचना की जा रही हैं। वाहन चालक को कोतमा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है, प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि उक्त मादक पदार्थ गांजा रायपुर से लेकर आ रहा था।


MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget