अवैध मादक पदार्थ 375 किलो गांजा परिवहन करते इनोवा कार सहित जप्त
अनूपपुर/कोतमा
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते कुछ अज्ञात व्यक्ति सफेद रंग की इनोवा कार से भालूमाड़ा दारसागर रोड से कोतमा की ओर आ रही है। सूचना को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विशेष टीम के द्वारा भालूमाड़ा दारसागर रोड से कोतमा की ओर आने वाले मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध वाहन सफेद रंग की इनोवा कार क्र0 सीजी 07 एलसी 2700 के आने पर पुलिस टीम के द्वारा उसको रोकने का प्रयास किया गया किन्तु वाहन अत्यधिक तेज गति से होने के कारण अनियंत्रित होकर गोविन्दा साईडिंग के पास गढ्ढे़ं में क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन चालक से नाम पूछने पर अपना नाम प्रकाष यादव पिता सुदामा यादव उम्र 22 वर्ष निवासी श्रष्टी कालोनी राजनंदगांव बताया गया। कोतमा पुलिस टीम के द्वारा वाहन की तलाषी लेने पर वाहन के अन्दर डिक्की में खाकी रंग के 360 पैकेट गांजा वजन लगभग 375 किग्रा. जिसकी अनुमानित कीमत 56,25,000/- रुपये एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में प्रयुक्त वाहन इनोवा कार की कीमत 10,00,000/- रुपये कुल मषरुका 66,25,000/-रु. को कोतमा पुलिस के द्वारा जप्त किया गया है।
गांजा की तस्करी करने पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अवैध गांजा के परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन मालिक के संबंध में तलाश एवं अग्रिम विवेचना की जा रही हैं। वाहन चालक को कोतमा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है, प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि उक्त मादक पदार्थ गांजा रायपुर से लेकर आ रहा था।
