पति ने पत्नी से की मारपीट महिला का सर फटा, हुई शिकायत


अनूपपुर/फुनगा

अनूपपुर जिले के फुनगा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम देवरी में पति ने पत्नी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके पश्चात महिला के द्वारा इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। मामले के संबंध में बताया गया कि देवरी के सरईहा टोला निवासी टमसबती जोगी पति संतोष जोगी 40 वर्ष के साथ गुरुवार की सुबह उसके पति संतोष जोगी ने डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे उसके सर से खून बहने लगा। महिला के द्वारा बताया गया कि 15 वर्ष पूर्व जोगी ने उसे पत्नी बनाकर रखा था जिसके बाद 5 वर्ष पूर्व कोई संतान न होने पर पति ने उसे घर से बाहर निकालते हुए दूसरी शादी कर ली जिससे संतोष जोगी को 3 बच्चे भी हैं। के द्वारा निकाले जाने के पश्चात महिला उसी मोहल्ले में अपनी बहन पार्वती के यहां रहने लगी। जिसके पश्चात गुरुवार की सुबह संतोष जोगी महिला के पास आया और उसे कहा कि आज के बाद वह उसे अपनी शक्ल नहीं दिखाए। इसके साथ ही उसने लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी जिससे महिला का सर फूट गया और खून बहने लगा । जिसके पश्चात महिला के द्वारा इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है।

होटल में काम करने वाले युवक की रॉड से की मारपीट, अस्पताल में भर्ती, मामला दर्ज 


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 गोविंदा कॉलोनी में मनीष की होटल पर काम करने वाले धर्मेंद्र दहिया के साथ कॉलोनी के ही सेठ इजराइल ने जमकर राड से मारपीट कर दी जिससे धर्मेंद्र दहिया को गंभीर चोट आई है धर्मेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने सेठ इजराइल के विरुद्ध धारा 294, 323, 506 मामला पंजीबद्ध करते हुए धर्मेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज हेतु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अजय बैगा ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्मेंद्र दहिया मनीष गुप्ता के होटल में चाय बना रहा था इस दौरान सेठ इसराइल जा पहुंचा और कर्मचारी धर्मेंद्र से समोसे की मांग करने लगा लेट होने पर सेठ इजराइल धर्मेंद्र के साथ गाली गलौज करने लगा मना करने उपरांत सेठ इजरायल ने धर्मेंद्र को जोर से टक्कर मार दी जिससे चाय धर्मेंद्र के ऊपर गिर गया। हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों ने झगड़ा शांत कराते हुए सेठ इजराइल को घर भेज दिया वही धर्मेंद्र इलाज कराने चला गया तब तक में फिर सेठ इजराइल ने घर से रोड लाकर धर्मेंद्र के साथ मारपीट की जिससे धर्मेंद्र को पैर कमर हाथ में चोट आई है हालांकि धर्मेंद्र का इलाज अस्पताल में जारी है इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

नातिन के अपहरण के मामले में नानी के ऊपर थाना में हुआ मामला दर्ज


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है यहां पर मां ने अपनी पुत्री की ही 11 महीने की लड़की का अपहरण कर ली है पुत्री ने इसकी शिकायत थाने पर दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मां के विरुद्ध अपहरण का मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू कर दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय पीड़िता निवासी वार्ड क्रमांक 5 पुरानी बस्ती शिकायत करते हुए बताई है कि पिछले 9 माह से अपने मायके में मां और पिताजी के साथ रहती हूं मां ने दूसरी शादी कर ली है इसलिए पिताजी को चाचा पुत्री बुलाती थी पीड़िता से उसकी मां लगातार कह रही थी कि अपनी बच्ची मुझे दो तुम्हारे चाचा जी को बहुत पसंद है लेकिन पीड़िता अपनी बच्ची को नहीं दे रही थी, इसी दौरान बुधवार कि सुबह पीड़िता की मां मामा यहां जाने के लिए कहा जब पीड़िता वहां गई तब बच्ची मां के पास ही छोड़ कर गई थी, जब वापस लौटे तो ना मां का पता चला ना ही बच्ची का पीड़िता लगातार मां के फोन में फोन लगाती रही लेकिन मां का फोन बंद आ रहा था पीड़िता परेशान होकर थाने पहुंची जिस पर पुलिस ने मां के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget