सिरफिरा घर मे घुसकर लटका रेलिंग में, लोगो ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले


अनूपपुर

अनूपपुर जिला मुख्यालय में अमरकंटक रोड स्थित एक मकान में बुधवार सुबह एक सिरफिरे घुस गया। वह खाली समझ कर घर में दाखिल हुआ, लेकिन लोगों की आहट पाकर छत से लटकने का नाटक करने लगा। फिर क्या काफी मशक्कत के बाद उसे छत से उतार लिया गया, और पुलिस उसे थाने ले गई।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 11 निवासी लवकुश कुमार गुप्ता के घर में बुधवार सुबह एक युवक चोरी की फिराक में सुने घर में घुसा था, लेकिन घर वाले कपड़ा सुखाने छत पर गए, जिसकी आहट पाकर वह छत पर लगी रेलिंग में लटक कर अजीब हरकतें करने लगा, और छत से कूदने की बात कहने लगा। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने सरफिरे को नीचे उतार लिया गया और उसे थाने में लाकर पूछताछ की है।

निर्माण कार्य से ज्यादा राशि आहरण पर समिति के अध्यक्ष, सचिव को जारी हुआ नोटिस


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के विकासखण्ड जैतहरी के प्राथमिक शाला डोंगराटोला, ग्राम पंचायत कदमसरा में शाला भवन, बालक/बालिका शौचालय निर्माण हेतु 10 लाख 88 हजार रुपये स्वीकृत किए गए थे। निर्माण एजेंसी शाला प्रबंधन समिति प्रा. शाला डोंगराटोला को निर्माण एजेंसी नियत करते हुए राशि एसएमसी के खाते में उपलब्ध कराई गई थी। प्रशासकीय स्वीकृति के शर्त के अनुसार भवन निर्माण 120 दिवस की समय अवधि में पूर्ण कराया जाना था। किन्तु शासकीय प्राथमिक शाला डोंगराटोला (कदमसरा) शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा निर्माण कार्य अनुबंध अनुरूप नही कराए जाने पर जिला पंचायत के अपर कलेक्टर (विकास) एवं विहित प्राधिकारी अभय सिंह ओहरिया द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कारण बताओ नोटिस पत्र में उल्लेख किया गया है कि कार्य स्थल पर निर्माण कार्य का अद्यतन मूल्यांकन 5 लाख 26 हजार 429 के विरूद्ध 6 लाख 31 हजार 850 का आहरण किया गया है। इस प्रकार 01 लाख 5 हजार 421 रुपये का अधिक आहरण किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा केन्द्र जिला परियोजना समन्वयक द्वारा भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। किन्तु जवाब प्रस्तुत नही किया गया और न ही निर्माण कार्य कराया गया। इस संबंध में अपर कलेक्टर विकास श्री ओहरिया ने शासकीय प्राथमिक शाला डोंगराटोला (कदमसरा) के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर अंतिम सुनवाई का अवसर प्रदान करते हुए निर्देशित किया है कि वसूली की राशि 01 लाख 5 हजार 421 रुपये जिला शिक्षा केन्द्र समग्र शिक्षा अभियान के खाते में जमा कर 23 जनवरी 2023 को दोपहर 2 बजे रशीद सहित जवाब प्रस्तुत करें। अनुपस्थिति एवं जवाब समाधानकारक न पाए जाने की दशा में म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 92 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए संबंधित स्वतः उत्तरदायी होंगे।

नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा पहुँची प्रचार में


अनूपपुर/जैतहरी

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता नगर  परिषद जैतहरी वार्ड क्रमांक 10 से  पार्षद पद हेतु राम बाई राठौर को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। राम बाई राठौर के लिए वोट मांगने व निवेदन करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा संध्या पड़वार प्रदेश सचिव पिंकी जयसवाल प्रदेश सचिव संग्राम राठौर जिला अध्यक्ष रामकिशोर सिंह राणा जिला प्रवक्ता अमित कुमार यादव जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार उपाध्यक्ष जैतहरी से संजय राठौर संतोष पाल गिरजा चरण प्रजापति जिला सचिव प्रमोद यादव हेतराम यादव गुलाब यादव राम गोपाल राठौर राजकुमार राठौर नाथू लाल राठौर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रामवती मंजू जी श्रीमती उषा राठौर सावित्री प्रजापति कुमारी पिंकी कुमारी रोशनी कुमारी शोभना एवं समस्त पार्टी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget