पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों से सट्टा पर्ची काट रहे दो सटोरियों को किया गिरफ्तार


अनूपपुर/रामनगर

जिले के अंतिम छोर में बसे रामनगर थाने की कमान जब से राकेश कुमार वैश्य को सौंपी गई है तब से उनके द्वारा एक के बाद एक अवैध कार्यों पर रोक लगाते हुए कार्यवाही की जा रही जिसमें की कबाड़ चोरी शराब जुआ व सट्टा जैसे कार्यों में संलिप्त लोगों के ऊपर कार्यवाही की जा रही है वही आज भी थाना रामनगर के द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2023 को मुखबिर की सूचना पर राममंदिर के पास रामनगर में एक व्यक्ति के द्वारा अंको में रूपये पैसो का दाव लगाकर सट्टा की पर्ची लिखकर लोगो को सट्टा खिला रहा है उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुये आरोपी उमेश चौहान पिता स्व० रामसुमेष चौहान उम्र 43 वर्ष निवासी राममंदिर के पास रामनगर के कब्जे से नगदी 390/ रूपये व सट्टा पर्ची तथा डाट पेन जप्त किया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र० 15 / 23 धारा 4(क) सट्टा एक्ट की कार्यवाही की गई। साथ ही इसी प्रकार आज दिनांक 17 जनवरी2023 को ही मुखबिर की सूचना पर आरटीओ चेक पोस्ट के सामने रामनगर में एक व्यक्ति के द्वारा अंको में रूपये पैसो का दाव लगाकर सट्टा की पर्ची लिखकर लोगों को सट्टा खिला रहा है उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुये आरोपी अरविन्द केवट पिता स्व० रामविलास केवट उम्र 25 वर्ष निवासी रामनगर के कब्जे से नगदी 320/ रूपये व सट्टा पर्ची तथा डाट पेन जप्त किया गया है तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र० 16 / 23 धारा 4(क) सट्टा एक्ट की कार्यवाही की गई। रामनगर पुलिस द्वारा अवैध कार्यों पर लगातार कार्यवाही जारी है वही इस संबंध में थाना प्रभारी से बात करने पर उनके द्वारा बताया गया कि अवैध कार्य में संलिप्त लोगों को नहीं बख्शा जाएगा जानकारी मिलने पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपूपपुर एवं एसडीओपी कोतमा के निर्देशन में थाना प्रभारी रामनगर निरी0 आर0के0 बैस के नेतृत्व में प्रआर0 सनत द्विवेदी, प्रआर0जागेश्वर प्रधार,आर0 अमित पटेल,आर0राहुल प्रजापति द्वारा की गयी।

अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी को 5 वर्ष का कारावास, 10 हजार का जुर्माना


अनूपपुर 

विशेष न्यायाधीश पंकज जायसवाल ) जिला अनूपपुर म.प्र. के न्यायालय के वि.प्र.क्र. 01/2016 थाना कोतमा के अपराध क्रमाक 94 / 2016 धारा 20-बी / 8 एन.डी.पी.एस एक्ट आरोपी नारेन्द्र ऊर्फ नारायण ऊर्फ मोनू पिता मोहनलाल यादव उम्र 40 वर्ष निवासी बस स्टैण्ड के पास जैतहरी हाल अमन चौक भालूमाडा जिला अनूपपुर को दोषी पाते हुए धारा 20-बी / 8 एन.डी.पी.एस एक्ट 105 वर्ष का कठोर कारावास एवं 10000 (दस हजार रुपये) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है मामले में राज्य की और से सुधा शर्मा, अपर लोक अभियोजक द्वारा मामले में पैरवी की गई।

अपर लोक अभियोजक द्वारा न्यायालयीन निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 12 मार्च 2016 को पुलिस थाना कोतमा में पदस्थ सउनि, मंगला प्रसाद दुबे को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पंचनामा बनायागया जिसकी जानकारी एसडीओपी कोतमा को प्रेषित की गई तराजू बाट लाने का पंचनामा बनाया तथा मय हमराह स्टॉफ मुखबिर के बताए हुए स्थान के लिए रवाना हुआ था। घटना स्थल ग्राम लालपुर स्कूल के पास दो व्यक्ति रात्रि एवं अंधेरा होने से भाग गये एवं एक व्यक्ति जो अपने पीठ पर पिट्ट् झोला लिये हुए मोटर साइकिल चला रहा था, दस्तयाब होने पर पंचनामा बनाया गया। उसने अपना नामा नारेन्द्र ऊर्फ नारायण उर्फ मोनू यादव बताया। दस्तयाब आरोपी ने दोनों भागे हुए अपने साथी पप्पू सिंह गॉड एवं लल्ली कोल नाम बताया। आरोपी नरेन्द्र ऊर्फ नारायण ऊर्फ मोनू यादव संदेहियों को मुखबिर सूचना से अवगत कराया गया कि उसके पास झोले में अवैध मादक पदार्थ गांजा होने की सूचना प्राप्त हुई है। तलाशी लिये जाने पर आरोपी के कब्जे से 08 पैकेटों में कुल 08 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, पुलिस कार्यवाही उपरांत प्रथम सूचना रिपोर्ट एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत लेखबद्ध की गई अभियुक्त को गिरफतार किया गया, अभियोग पत्र तैयार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को अपराध का दोषी पाते हुए उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया।

सांसद के प्रयास से अमृत भारत योजना में शामिल हुआ रेलवे स्टेशन, होगा कायाकल्प


अनूपपुर

शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के प्रयास से अनूपपुर शहडोल उमरिया तीनों जिले के जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन तथा अनूपपुर जिले के बिजुरी  रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है इस योजना के माध्यम से रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा। अनूपपुर उमरिया शहडोल एवं बिजुरी  रेलवे स्टेशन के कायाकल्प हेतु करोड़ों रुपए का प्रावधान रखा गया है जिसके तहत इन स्टेशनों की तस्वीर बदली जाएगी और यात्रियों के लिए व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह अनूपपुर शहडोल उमरिया एवं बिजुरी  रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल करने हेतु प्रस्ताव रखा था और उनके प्रस्ताव को रेल मंत्रालय के द्वारा स्वीकार किया गया है आगामी कुछ दिनों में अमृत भारत योजना में शामिल इन सभी रेलवे स्टेशनों का सर्वे किया जाएगा इसके पश्चात यहां पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा‌। निश्चित तौर पर रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प होने से व्यवस्थाओं में सुधार होगा जिसका लाभ आवागमन करने वाले रेल यात्रियों को मिल सकेगा। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget