गुप्ता टायर शोरूम में हुई चोरी, कंप्यूटर 10 हजार व सीसीटीवी कैमरा उखाड़ ल ले गए चोर


अनूपपुर

जिला मुख्यालय अनूपपुर चंदन टायर जिला अस्पताल के सामने देर रात गुप्ता टायर की दुकान पर चोर ने दुकान के अंदर बनी सीढ़ी की लोहे की चादर काट कर सातीराना तरीके से की चोरी दुकान से लैपटॉप एवं 10 हजार रुपए नगद चुराए ले गए। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को ले कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार की दुकान में चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दुकान से लैपटॉप सहित 10 हजार रुपए एवं दुकान में लगे दोनो सीसीटीवी कैमरे को भी उखाड़ कर ले गए। शनिवार होने की वजह से दुकान सुबह से बंद थी। शाम को जब दुकान आए तो देखा दुकान में लगी लोहे की सीट टूटी हुई थी। जिसके बाद दुकान मालिक ने सीसीटीवी के डीवीआर की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज की। जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू की। दुकान के पीछे गुप्ता परिवार की पूरा परिवार रहता है। जिला अस्पताल के हमेशा 24 घंटे अस्पताल में आना जाना लगा रहता है  उसके बाद भी चोरों का दुकान में घुसना यह साबित करता है कि उनको कोई डर नही है। 

आस्था, उमंग और उत्साह का पर्व मकर संक्रांति उल्लास पूर्वक मनाया


अनूपपुर

आस्था, उमंग और उत्साह का पर्व मकर संक्रांति शनिवार को समूचे जिले में उल्लास पूर्वक मनाई जा रही है। संक्रांति के अवसर पर जिले के नर्मदा उद्गम पवित्र नगरी अमरकंटक में अपार भीड़ श्रद्धालुओं की पहुंची। वहीं, जिले के सीतापुर एवं बरगवां में भी मेला सज चुका हैं। जिले की दोनों मेला में पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोग सुबह से ही दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर बरगवां में पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।

*अमरकंटक में श्रद्धालुओं की भीड़*

सुबह से नर्मदा कुंड और रामघाट में लोगों ने पहुंचकर इस पावन अवसर पर पवित्र नर्मदा के जल पर डुबकी लगाई, और तिल, गुड़ का दान गरीबों को किया । मकर सक्रांति के अवसर पर लगभग 30,000 से अधिक श्रद्धालु अमरकंटक पहुंच चुके हैं। मंदिर परिसर में जाने के लिए लंबी कतार मुख्य प्रवेश द्वार पर बनी हुई हैं। मंदिर के बाहर और मंदिर के अंदर दोनों तरफ हजारों लोगों की भीड़ बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 3 वर्ष बाद मकर सक्रांति पर ऐसी भीड़ उमड़ी है। ठंड में कमी आने और पवित्र नदियों में स्नान के महत्व को देखते हुए मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं। दिन भर यहां लोगों के आने का सिलसिला बना हुआ है। यहां पहुंचकर लोगों ने पहले नर्मदा जल में डुबकी लगाई भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया फिर पूजन करने के बाद मंदिर परिसर में पहुंचकर गरीब परिवारों को अनाज, तिल, गुड़ सहित अन्य सामग्री दान में दी।

अमरकंटक के सोनमुड़ा और कपिलधारा सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने मंदिर में दर्शन करने के बाद भ्रमण किया और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाया। अमरकंटक की तरह जिले से प्रवाहित होने वाले सोन, तिपान, केवई, जोहिला जैसी नदियों में लोगों ने पहुंचकर स्नान किया और पर्व के परंपरा का निर्वहन किया। सक्रांति का यह अवसर रविवार को भी फलदाई बताए गए हैं लिहाजा रविवार को भी सक्रांति पर स्नान के लिए लोग अमरकंटक के साथ-साथ अन्य नदियों में डुबकी लगाने पहुंचेंगे।जिले के विभिन्न स्थानों में शनिवार को मकर संक्रांति का मेला भी आयोजित हुआ जिससे वहां अपार भीड़ रही साथ ही यहां के मंदिरों में भी पूजन दर्शन के लिए लोग बडी संख्या में मौजूद रहे।

जंगली सुअर के हमले से डर का माहौल, 3 लोगों पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज


अनूपपुर

जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बदरा के ग्राम कुशियारा में जंगली जानवर ने 2 लोगों को घायल कर दिया गया,वही नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र की 50 वर्ष की महिला को भी घायल किया है,सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परासी में इलाज कराया जा रहा है,जहाँ ग्रामीणों ने बताया 12 जनवरी 2023 सुबह 8:00 बजे के लगभग सूरज केवट निवासी ग्राम कुशियरा उम्र 30 वर्ष तथा दीपक केवट उम्र 35 वर्ष निवासी कुशियारा शौच के लिए जंगल गए थे ,जहाँ तालाब के पास जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया जहां दीपक केवट के कई जगह चोट के निशान थे और जंगली सुअर के द्वारा दाँत से कई जगह नोचा गया था और वही सूरज केवट को जंगली सूअर ने धक्का दिया था,उनके शरीर मे कई जगह अंदरूनी चोट आई है,वही 50 वर्षीय महिला पूरनवती निवासी पसान के बाएं घुटने की मसल्स को सूअर ने काट लिया था, जहां ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहा इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है इन सभी घायलो का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परासी में उपचार किया जा रहा है।

इस संदर्भ में ड्यूटी में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परासी के डॉ मुकेश रवि से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि दो अलग-अलग घटनाओं में जंगली जानवर के काटे जाने का मामला सामने आया है ,जहां तीनों मरीजों का इलाज किया जा रहा है इसकी जानकारी वन विभाग तथा भालूमाड़ा पुलिस को दे दी गई थी और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण शर्मा भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परासी पहुँचे और मरीजो के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए है।

इस संदर्भ में अवध नरेश शुक्ला वनरक्षक बीट गार्ड सकोला से जानकारी चाही गई उन्होंने कहा है जंगली सूअर के द्वारा ग्रामीणों को काटे जाने की सूचना मिली जहां परासी अस्पताल पहुंचकर कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है घायलों का इलाज किया जा रहा है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget