दिन दहाड़े भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई के ऑफिस से चोर उड़ा लिए 70 हजार


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाजपा जिला अध्यक्ष के छोटे भाई मनीष गौतम के ट्रांसपोर्ट ऑफिस में रखें 70 हजार रुपए की चोरी कर ली। चोरी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरे राह वार्ड 5 के ट्रांसपोर्ट गोदाम में हुई जहा 24 घंटे का आवागमन रहता है। चोरो ने बेखौफ होकर 3 तालों को तोड़ते हुए रकम की चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मनीष गौतम द्वारा थाना कोतमा में करने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 454, 380 का केस दर्ज करते हुए जांच कर रही है।लगातार हो रही चोरी की वारदात को लेकर इस समय नगर के व्यापारी भारी दहशत में चल रहे हैं। गौरतलब है कि चोरों के द्वारा हर दूसरे  दिन दोपहिया वाहन चोरी करने के साथ दुकानों में सेंधमारी कर पुलिस के गस्त की कलई खोल रहे हैं अभी कुछ दिनों पूर्व ही नगर के सेंट्रल बैंक के सामने से बुढानपुर निवासी मिश्रा की भी दो पहिया वाहन को चोरी कर ले गए थे। फरियादी मनीष गौतम ने बताया कि ट्रांसपोर्ट के व्यापारी को देने के लिए 70 हजार रूपए गोदाम के गल्ले में रखा हुआ था शाम 4 बजे के आसपास ट्रांसपोर्ट की बिल्टी भाड़ा  वसूली करने को लेकर बाजार गया और शाम 7 बजे आया तो देखा तीन ताले टूटे हुए थे और चोरों ने नगदी 70 हजार पार कर दिया। गौरतलब है कि कोतमा क्षेत्र में इन दिनों धड़ल्ले से जुआ और सट्टे का अवैध कारोबार संचालित है जिसके कारण भी चोरी की वारदात में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है नगर के व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जल्द ही इन अवैध धंधों सहित बढ़ती चोरी की घटना पर विराम नहीं लगा तो बाज़ार बंद कर सड़को पर प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

टीआई साहब से नही डरते चोर, लाखो के स्क्रैब व 200 मुर्गी चोरी, कही अपराधों में पुलिस का संरक्षण तो नही?


अनूपपुर/बिजुरी

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत नंद गांव स्थित फार्म हाउस में अज्ञात चोरों ने घुसकर कमरे की सीट तोड़कर उसमें रखे 200 नग मुर्गी कीमत 60 हजार सहित परिसर के अंदर निर्मित गोदाम से वाहन स्क्रैब व अन्य सामान लगभग 1 लाख कीमत की सामान चोरी कर लिया गया जिसकी शिकायत थाना बिजुरी में की गई, इसके अलावा कई सूने घरों, कॉलरी में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसका खुलासा करने में आज भी बिजुरी पुलिस नाकामयाब साबित हो रही है। वर्तमान टीआई साहब की जबसे बिजुरी थाना क्षेत्र में पदस्थापना हुई है तब से कई दर्जन चोरी हो चुकी है मगर चोरी का खुलासा नाम मात्र की हुई है। केवल पुलिस विभाग खानापूर्ति तक ही सीमित रहकर अपना काम कर रही है। बिजुरी क्षेत्र में इन दिनों चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नगर में एक चर्चा का विषय बना हुआ है क्षेत्र में चोर, कबाड़ियों, शराब माफियाओं, सट्टा, जुआं सरगनाओं के हौसले बुलंद हैं इन पर पुलिस का भय पूरी तरह खत्म हो चुका है क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में आखिर ये हो क्या रहा है इतनी सुस्त पुलिस का रवैया इससे पहले कभी दिखाई नही दिया है पता नही थाना क्षेत्र की पुलिस हाथ मे हाथ धरकर क्यू बैठी है क्या देशभक्ति जनसेवा का नारा महज दिखावा बनकर रह गया है क्षेत्र में आम जनता में भय का वातावरण बना हुआ है। क्या सब कुछ पुलिस की शह पर हो रहा है? जनता को अपराध से छुटकारा कब मिलेगा यह कह पाना आसान नही है केवल वहा की पुलिस और टीआई साहब ही बता सकते हैं।

शातिर अपराधी विशेष टीम की सतर्कता से ट्रेन से पकड़कर जीआरपी को सौपा


अनूपपुर

रेल सुरक्षा बल अनूपपुर की विशेष टीम की सतर्कता से 11 जनवरी 23 को गाड़ी संख्या 18233 इंदौर -बिलासपुर एक्सप्रेस के अनूपपुर आगमन के दौरान कटनी मध्यप्रदेश के एक शातिर अपराधी ब्यक्ति को पकडकर रेल सुरक्षा बल टॉस्क टीम ने अनुपपुर द्वारा जीआरपी चौकी अनूपपुर को अग्रिम कार्यवाही और अपराध दर्ज करने के लिए सौप दिया है। 11 जनवरी 2023 को गाड़ी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर एक्सप्रेस में अनूपपुर रेलवे स्टेशन आगमन पर रेसुब पोस्ट अनूपपुर द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को यात्रियों को डरा धमकाकर भय पैदा कर शांति भंग करते गया तथा समझाने पर भी नही माना तब उसे पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अंकित दुबे पिता सुशील दुबे उम्र 28 साल मंगल नगर रामकृष्ण परमहंस वार्ड नम्बर 35 थाना- रंगनाथ ,जिला कटनी (मध्य प्रदेश) बताया। आगे पूछताछ करने पर उन्होंने कटनी स्टेशन में रेल यात्रियों के मोबाइल व सामान चोरी के अपराध में लिप्त रहना एवं 302, 307, आईपीसी के अन्य मामले उसके ऊपर पुलिस थाना कटनी में दर्ज होना बताया तथा गाड़ी में अपराध करने के नियत से अनूपपुर स्टेशन तक आना बताते हुए अपनी गलती स्वीकार किया गया तब उसे जीआरपी अनूपपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया जिस पर जीआरपी चौकी अनूपपुर में उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 01 / 2023 दिनांक 11 जनवरी 2023 धारा 107,116 जा फो दर्ज कर सिटी मजिस्ट्रेट अनूपपुर के न्यायालय में पेश किया गया । पूरे मामले की विवेचना जीआरपी द्वारा की जा रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget