विद्यालय से शिक्षक गायब बच्चो की पढ़ाई चौपट, नौंनिहालो का भविष्य अंधकारमय, जिम्मेदार मौन


अनूपपुर

सरकार विद्यालय खोलकर शिक्षकों को रखकर छात्र छात्राओं को शिक्षा देने का जिम्मा दे रखा है मगर अनूपपुर जिले में शिक्षकों द्वारा इन योजनाओं पर पलीता लगाया जा रहा है। आये दिन विद्यालयो की शिकायत होती रहती है। मगर जिम्मेदार मौन है कार्यवाही के नाम पर केवल कोरम पूरा होता हैं। अनूपपुर जिले के देवगंवा संकुल के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कुरिहा टोला में शिक्षकों की मनमानी लगातार जारी है हमेशा विद्यालय समय से नही पहुँचते कभी 11 कभी 12 बजे अपने मनमर्जी विद्यालय जाते हैं इस बात की लगातार शिकायत आ रही थी इस पर हमारी टीम ने मंगलवार 3 जनवरी 2023 को जब विद्यालय 10.30 बजे सुबह पहुँचकर जायजा लिया तो 11.30 बजे तक दोनो शिक्षक सुमन पाण्डेय, सुबीर पाण्डेय अनुपस्थित पाए गये। सरकार शिक्षकों को समय से विद्यालय जाकर बच्चो को शिक्षा देने का पेमेंट देती है मगर ये दोनों शिक्षक सरकार के नियम कानून का हमेशा धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। विद्यालय के बच्चे समय से पहुँचकर शिक्षकों का इंतजार करते रहते हैं ऐसे में बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है 2 माह बाद वार्षिक परीक्षा होने वाली है इन लापरवाह शिक्षकों के कारण बच्चो का भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है। सूत्र बताते हैं कि दोनो शिक्षकों के द्वारा नियमित बच्चो को पढ़ाते भी नही है बस विद्यालय पहुँचकर अपना कोरम पूरा करते नजर आते हैं। विद्यालय के ताला की चावी मध्यान्ह भोजन बनाने वाले को सौप दिए हैं इसलिए विद्यालय का ताला समय से खुल जाता है। नही तो विद्यालय में 12 बजे तक ताला लटकता रहता। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे शिक्षकों से डर के कारण अपने घरों पर या अन्य लोगो से शिकायत नही करते। इस कारण से इनकीं मनमानी और भी चरम पर है। प्रशासन इस मामले पर कब कार्यवाह करती है देखने वाली बात होगी।

*इनका कहना है*

पूरी जानकारी मुझे भेज दे अगर शिक्षकों के द्वारा लापरवाही की जा रही है तो अवश्य कार्यवाही की जाएगी।

*विजय डहेरिया सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अनूपपुर*

मुझे प्रभार लिए अभी 4 दिन ही हुए हैं मुझे इस मामले की जानकारी नही है मैं विद्यालय जाकर चेक करूंगी।

*अनीता सोनकर संकुल प्रभारी देवगंवा*

कई दिनों से बच्चे स्कूल नही आ रहे थे इसलिए मैं बच्चो को घर लेने गयी थी। शिक्षक सबीर पाण्डेय विद्यालय क्यू नही पहुँचे इसकी मुझे जानकारी नही है।

*सुमन पाण्डेय शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय कुरिहा टोला*

मुझे संकुल देवगंवा बुलाया गया था इस कारण से मैं विद्यालय समय से नही पहुँच सका। सुमन मैडम को बताकर गया था कि समय से विद्यालय खोल ले।

*सबीर पाण्डेय शिक्षक प्राथमिक विद्यालय कुरिहा टोला*


धान तौलाई, भराई के नाम प्रबंधक व संचालक किसानों से वसूल रह रुपए, वीडियो वायरल


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा ब्लॉक के निगवानी सेक्टर लैंपस अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र में प्रबंधक संचालक की तानाशाही रवैया के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तो उपार्जन केंद्र में ना तो पीने के लिए पानी की कोई सुविधा है और ना ही रात्रि विश्राम के लिए किसानों को किसी प्रकार के रुकने की कोई व्यवस्था की गई है वही व्यवस्था के नाम पर किसानों से तौलाई, सिलाई, और बरदाना में धान भराई के नाम से रुपये वसूले जा रहे हैं। जिससे निगवानी धान उपार्जन केंद्र में किसान अपने आप को छला हुआ महसूस कर रहा है। वही हाल ही में निगवानी प्रबंधक का मामला सामने आया था जहां स्वयं बीपीएल में नाम डलवा कर गरीबी रेखा से गरीबों का खाद्यान्न गरीबों का हिस्सा वह डकार रहे हैं स्वयं ही गरीबी रेखा में नाम लिखवा कर प्रत्येक माह राशन का उठाव कर रहे हैं जो कि नियम एवं कानून के विरुद्ध है। 

*किसानों से रुपए उगाही करते देखे वायरल वीडियो👇🏿👇🏿*


निगवानी केंद्र में किसानों से पैसा वसूलने का वीडियो सोशल मीडिया में कई दिनों से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो के अनुसार यह वीडियो निगवानी धान उपार्जन केंद्र का बताया जा रहा है जहां किसानों से बोरी में धान भरवाई सिलाई और मजदूरी के नाम पर क्विंटल के हिसाब से किसानों से रुपयों की मांग की जा रही है अगर माना जाए कि एक क्विंटल पर किसान अगर 7 से 8 रुपए दे रहा है तो उसे धान पर काफी घाटा हो रहा है सूत्रों की माने तो धान उपार्जन केंद्र  निगवानी में जयसवाल की मनमानी का आलम यह है कि बरदाना में धान भराई के नाम पर मजदूरी के लिए 3 रुपए प्रति बोरी किसानों से मांग लिए जा रहे हैं वही सिलाई के नाम पर भी प्रति  क्विंटल 100 रुपये लिए जा रहे हैं। 



प्रशासन की बड़ी लापरवाही, वन विभाग की भूमि पर बन गया पीएम आवास, हुई शिकायत


अनूपपुर

लापरवाही और भ्रष्टाचार की जड़े इतनी मजबूत हो चुकी है की कुछ भी असम्भव संभव होने लगा है। वन विभाग की भूमि पर पीएम आवास बनने का मामला सामने आ रहा है यह आवास कैसे बन गया जबाब देते किसी से नही बन रहा है अगर यह सच है तो लापरवाहो पर कार्यवाही होनी चाहिए इसके पहले भी इस मामले की शिकायत की गई थी मगर आज तक कोई कार्यवाही नही हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि घर के अलावा खलियान व बाड़ी भी वन विभाग की भूमि पर बना लिया गया है जिसको देखकर और लोग भी वन विभाग की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। इस मामले की लिखित शिकायत लेख है कि अनूपपुर जिले के ग्राम कोटमी में प्रधानमंत्री आवास वन विभाग की भूमि में बना दिया गया है शिकायत के बाद वन विभाग की अधिकारियों के द्वारा जांच के नाम पर कर रही है लीपापोती करते नजर आ रहे हैं अनूपपुर जिले रेंज कोतमा वनपरिक्षेत्र लतार अंतर्गत ग्राम कोटमी वन विभाग की भूमि में अतिक्रमण कर के जगदीश यादव पिता कधाई यादव के द्वारा जंगल की भूमि को कब्जा कर के प्रधान मंत्री आवास योजना का घर की निर्माण कर लिया गया है और पुराना मुनारा को हटाकर नया मुनारा की निर्माण कराया गया है जो जांच का विषय है जिससे लेकर समस्त ग्रामीणजनों वा सभी पंच और उप सरपंच सहित लिखित शिकायत पत्र वन मण्डलाधिकारी अनूपपुर को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गई है जिससे लेकर वन विभाग की टीम जांच कर रही और 181/1 की 5 डिसमिल भूमि की पट्टा के नाम प्रमाण पत्र है और उस नम्बर की भूमि कही और नक्शे में दिखा रहा है और 197/1 कधाई यादव  की भूमि है  और 181/1 की भूमि की प्रमाण पत्र दिखाकर जगदीश यादव ने वन विभाग के अधिकारियों को गुमराह कर रहे है हल्का पटवारी धुरवासींन साहब से बात किया गया तो उनका कहना है की राजस्व और वन विभाग के दोनो के बीच में भूमि है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget