प्रशासन की बड़ी लापरवाही, वन विभाग की भूमि पर बन गया पीएम आवास, हुई शिकायत

प्रशासन की बड़ी लापरवाही, वन विभाग की भूमि पर बन गया पीएम आवास, हुई शिकायत


अनूपपुर

लापरवाही और भ्रष्टाचार की जड़े इतनी मजबूत हो चुकी है की कुछ भी असम्भव संभव होने लगा है। वन विभाग की भूमि पर पीएम आवास बनने का मामला सामने आ रहा है यह आवास कैसे बन गया जबाब देते किसी से नही बन रहा है अगर यह सच है तो लापरवाहो पर कार्यवाही होनी चाहिए इसके पहले भी इस मामले की शिकायत की गई थी मगर आज तक कोई कार्यवाही नही हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि घर के अलावा खलियान व बाड़ी भी वन विभाग की भूमि पर बना लिया गया है जिसको देखकर और लोग भी वन विभाग की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। इस मामले की लिखित शिकायत लेख है कि अनूपपुर जिले के ग्राम कोटमी में प्रधानमंत्री आवास वन विभाग की भूमि में बना दिया गया है शिकायत के बाद वन विभाग की अधिकारियों के द्वारा जांच के नाम पर कर रही है लीपापोती करते नजर आ रहे हैं अनूपपुर जिले रेंज कोतमा वनपरिक्षेत्र लतार अंतर्गत ग्राम कोटमी वन विभाग की भूमि में अतिक्रमण कर के जगदीश यादव पिता कधाई यादव के द्वारा जंगल की भूमि को कब्जा कर के प्रधान मंत्री आवास योजना का घर की निर्माण कर लिया गया है और पुराना मुनारा को हटाकर नया मुनारा की निर्माण कराया गया है जो जांच का विषय है जिससे लेकर समस्त ग्रामीणजनों वा सभी पंच और उप सरपंच सहित लिखित शिकायत पत्र वन मण्डलाधिकारी अनूपपुर को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गई है जिससे लेकर वन विभाग की टीम जांच कर रही और 181/1 की 5 डिसमिल भूमि की पट्टा के नाम प्रमाण पत्र है और उस नम्बर की भूमि कही और नक्शे में दिखा रहा है और 197/1 कधाई यादव  की भूमि है  और 181/1 की भूमि की प्रमाण पत्र दिखाकर जगदीश यादव ने वन विभाग के अधिकारियों को गुमराह कर रहे है हल्का पटवारी धुरवासींन साहब से बात किया गया तो उनका कहना है की राजस्व और वन विभाग के दोनो के बीच में भूमि है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget