धान तौलाई, भराई के नाम प्रबंधक व संचालक किसानों से वसूल रह रुपए, वीडियो वायरल
अनूपपुर/कोतमा
अनूपपुर जिले के कोतमा ब्लॉक के निगवानी सेक्टर लैंपस अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र में प्रबंधक संचालक की तानाशाही रवैया के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तो उपार्जन केंद्र में ना तो पीने के लिए पानी की कोई सुविधा है और ना ही रात्रि विश्राम के लिए किसानों को किसी प्रकार के रुकने की कोई व्यवस्था की गई है वही व्यवस्था के नाम पर किसानों से तौलाई, सिलाई, और बरदाना में धान भराई के नाम से रुपये वसूले जा रहे हैं। जिससे निगवानी धान उपार्जन केंद्र में किसान अपने आप को छला हुआ महसूस कर रहा है। वही हाल ही में निगवानी प्रबंधक का मामला सामने आया था जहां स्वयं बीपीएल में नाम डलवा कर गरीबी रेखा से गरीबों का खाद्यान्न गरीबों का हिस्सा वह डकार रहे हैं स्वयं ही गरीबी रेखा में नाम लिखवा कर प्रत्येक माह राशन का उठाव कर रहे हैं जो कि नियम एवं कानून के विरुद्ध है।
*किसानों से रुपए उगाही करते देखे वायरल वीडियो👇🏿👇🏿*
निगवानी केंद्र में किसानों से पैसा वसूलने का वीडियो सोशल मीडिया में कई दिनों से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो के अनुसार यह वीडियो निगवानी धान उपार्जन केंद्र का बताया जा रहा है जहां किसानों से बोरी में धान भरवाई सिलाई और मजदूरी के नाम पर क्विंटल के हिसाब से किसानों से रुपयों की मांग की जा रही है अगर माना जाए कि एक क्विंटल पर किसान अगर 7 से 8 रुपए दे रहा है तो उसे धान पर काफी घाटा हो रहा है सूत्रों की माने तो धान उपार्जन केंद्र निगवानी में जयसवाल की मनमानी का आलम यह है कि बरदाना में धान भराई के नाम पर मजदूरी के लिए 3 रुपए प्रति बोरी किसानों से मांग लिए जा रहे हैं वही सिलाई के नाम पर भी प्रति क्विंटल 100 रुपये लिए जा रहे हैं।
