क्या राहुल गांधी ऐसे रिवाल्वर बाजो के दम पर बनवाएंगे एमपी की सरकार?-मनोज


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा विधायक श्री सुनील सराफ को नियम, कानूनों का पालन करना चाहिए । कोतमा की प्रबुद्ध गणमान्य जनता ने उन पर बड़ा भरोसा किया था। खुले आम रिवाल्वर से फायर करना कानून का उल्लंघन है, जिससे उन्हे बचना चाहिए । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी एवं भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने 31 दिसम्बर 2022 की रात्रि कोतमा में नये साल के आयोजित कार्यक्रम में सराफ द्वारा हर्ष फायर का वीडियो वायरल होने पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि  कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता श्री राहुल गांधी जी को यदि ऐसे रिवॉल्वरबाज नेताओं के बूते मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का भरोसा है ....तो वो बड़े मुगालते में हैं। कोतमा और मध्यप्रदेश की जनता बहुत प्रबुद्ध है। ऐसा बन्दूक बाज आचरण ना वो पसंद करती है और ना ही बर्दाश्त करती है। विधायक श्री सुनील सराफ ने यदि सचमुच असली तमंचे से हर्ष फायर किया है तो उस पर मेरी कड़ी आपत्ति है। और यदि नकली बन्दूक  वगैरह से यूं ही नकली फायर किया गया है तो आग्रह है कि वे कांग्रेस के वरिष्ठ स्थापित नेता ,विधायक हैं.... कृपया चुनावी वर्ष में ऐसा नकली ,बनावटी आचरण करके जनता को डराने की कोशिश ना करें। श्री द्विवेदी ने कहा कि मंच और सामने कोतमा के कुछ वरिष्ठ, गणमान्य कांग्रेसी नेता भी थे। यदि उत्साह में विधायक ने रिवाल्वर निकाल भी लिया तो उपस्थित अन्य लोगों को ऐसी डानगिरी करने से रोकना चाहिए था।

डीपीसी मदन त्रिपाठी कोयलांचल नगरी पहुँचकर पत्रकारों के साथ मानाया नव वर्ष

अनूपपुर/बिजुरी

शहडोल जिला के जिला शिक्षा समन्वयक अधिकारी मदन त्रिपाठी नव वर्ष के उपलक्ष्य में कोयलांचल नगरी बिजुरी के अतुल्यम होटल पहुंचे। और नगर के समस्त पत्रकारों के साथ मिलकर  सादगी पूर्वक नऐ वर्ष का जश्न मनाऐ। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुऐ श्री त्रिपाठी ने अपनी बाल्य अवस्था के दौर को सर्व समक्ष साझा करते हुऐ बताया। कि मेरा निवास स्थान पास के ही सेमरा गांव में है। और अपनी शिक्षा-दीक्षा भी मैने बिजुरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से ही प्राप्त की है। जिस कारण से अपने गृह क्षेत्र के लिऐ मुझमें हमेशा से ही कुछ करने कि ललक रही है। लेकिन शासकीय कर्मचारी होने के कारण कभी भी स्थायी तौर पर एक ही स्थान पर अधिक समय तक कार्यरत नही रह पाता था। जिस वजह से जीवन में समय का आभाव रहा है। लेकिन बीते कुछ वर्षों से मेरी पदस्थापना शहडोल


जिले में होने के कारण, मैं अपने कर्तव्यों का बखूबी पालन करने के साथ-साथ अपना समय अपने गृहक्षेत्र के लोगों के साथ भी व्यतीत कर पा रहा हूं। जो मेरे लिऐ परम सौभाग्य से कम नही है। व्यक्तीगत तौर पर मुझे तब और अधिक खुशी महसूस होता है जब अपने गृहक्षेत्र के लोगों के समक्ष मैं उपस्थित होकर उनके लिऐ कुछ करने का सौभाग्य पाता हूं।

*पत्रकारों ने भी साझा किऐ मन की बात*

नव वर्ष के उपलक्ष्य में शामिल कोयलांचल के कलमकारों ने अपनी-अपनी बातें सर्व समक्ष लाकर अपना-अपना वैचारिक मनोव्यथा साझा किऐ। साथ ही पत्रकारों द्वारा आपसी सामंजस्य बनाकर एकजुटता व संगठित रहने की बात कही गयी।

*02 कलमवीरों का जन्मदिवस भी मनाया गया*

नगर के 02 कलमवीर विनोद द्विवेदी और जावेद अहमद का जन्मदिवस 01 जनवरी को ही होने के कारण सभी उपस्थित पत्रकारों ने नऐ वर्ष का जश्न मनाने के साथ ही केक काटकर दोनो पत्रकारों का जन्मदिवस भी मनाऐ। देर शाम तक चले नव वर्ष एवं जन्मदिवस के जश्न में पूरे समय तक जिला समन्वयक शिक्षा अधिकारी मदन त्रिपाठी पत्रकारों के साथ मौजूद रहे, और अंतिम विदाई के दौरान श्री त्रिपाठी ने पत्रकारों से आग्रह करते हुऐ कहा कि आप लोगों के साथ नया वर्ष मनाना मेरे जीवन के यादगार लम्हों में से एक है। आप लोग कभी भी स्वयं को अकेला कभी भी ना समझें, हर 15 दिवस या फिर 01 माह में जब कभी भी आप लोग एकत्रित होकर मुझे बुलाऐंगे मैं कहीं भी रहूंगा, लेकिन बताऐ गऐ दिन और वक्त पर मैं निश्चित ही आप लोगों के समक्ष उपस्थित हो जाऊंगा। साथ ही कभी भी अगर किसी प्रकार कि आवश्यक्ता आप लोगों को  मेरे लायक महसूस हो। तो मैं हर तरह से हर परिस्थिती में आपके साथ और सहयोग के लिऐ तत्पर रहूंगा।

भैंसों को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे लपटा गांव छावनी तब्दील


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के जैतहरी 2 जनवरी 2023 सोमवार की सुबह दो समुदायों के बीच दो भैंसों को लेकर चौथ राम चौधरी व सरपंच रमेश सिंह श्याम के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे इस दौरान दोनों समुदायों की ओर से सैकड़ों की तादात में ग्रामीण इकट्ठा हो गए वही इस बीच खबर लगते ही जैतहरी थाना प्रभारी के के त्रिपाठी बीच-बचाव करने लोगों के बीच में पहुंचे तब उनसे भी झूमा झपटी की स्थिति निर्मित होते देख बड़ी तादात में पुलिस बल को बुलाया गया और देखते ही देखते गांव पूरा छावनी में तब्दील हो गया वही गांव वालों दूसरे समुदाय के लोग अभी अड़े हुए है कि आरोपी जिसने हमारे समुदाय के सरपंच को मारा है उसे हमारे सामने पुलिस को लाना पड़ेगा वही जैतहरी टीआई पूरी तरह दोनों समुदाय के लोगो को समझाने में लगे हुए है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget