क्या राहुल गांधी ऐसे रिवाल्वर बाजो के दम पर बनवाएंगे एमपी की सरकार?-मनोज
अनूपपुर/कोतमा
अनूपपुर जिले के कोतमा विधायक श्री सुनील सराफ को नियम, कानूनों का पालन करना चाहिए । कोतमा की प्रबुद्ध गणमान्य जनता ने उन पर बड़ा भरोसा किया था। खुले आम रिवाल्वर से फायर करना कानून का उल्लंघन है, जिससे उन्हे बचना चाहिए । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी एवं भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने 31 दिसम्बर 2022 की रात्रि कोतमा में नये साल के आयोजित कार्यक्रम में सराफ द्वारा हर्ष फायर का वीडियो वायरल होने पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता श्री राहुल गांधी जी को यदि ऐसे रिवॉल्वरबाज नेताओं के बूते मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का भरोसा है ....तो वो बड़े मुगालते में हैं। कोतमा और मध्यप्रदेश की जनता बहुत प्रबुद्ध है। ऐसा बन्दूक बाज आचरण ना वो पसंद करती है और ना ही बर्दाश्त करती है। विधायक श्री सुनील सराफ ने यदि सचमुच असली तमंचे से हर्ष फायर किया है तो उस पर मेरी कड़ी आपत्ति है। और यदि नकली बन्दूक वगैरह से यूं ही नकली फायर किया गया है तो आग्रह है कि वे कांग्रेस के वरिष्ठ स्थापित नेता ,विधायक हैं.... कृपया चुनावी वर्ष में ऐसा नकली ,बनावटी आचरण करके जनता को डराने की कोशिश ना करें। श्री द्विवेदी ने कहा कि मंच और सामने कोतमा के कुछ वरिष्ठ, गणमान्य कांग्रेसी नेता भी थे। यदि उत्साह में विधायक ने रिवाल्वर निकाल भी लिया तो उपस्थित अन्य लोगों को ऐसी डानगिरी करने से रोकना चाहिए था।
