भैंसों को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे लपटा गांव छावनी तब्दील
अनूपपुर
अनूपपुर जिले के जैतहरी 2 जनवरी 2023 सोमवार की सुबह दो समुदायों के बीच दो भैंसों को लेकर चौथ राम चौधरी व सरपंच रमेश सिंह श्याम के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे इस दौरान दोनों समुदायों की ओर से सैकड़ों की तादात में ग्रामीण इकट्ठा हो गए वही इस बीच खबर लगते ही जैतहरी थाना प्रभारी के के त्रिपाठी बीच-बचाव करने लोगों के बीच में पहुंचे तब उनसे भी झूमा झपटी की स्थिति निर्मित होते देख बड़ी तादात में पुलिस बल को बुलाया गया और देखते ही देखते गांव पूरा छावनी में तब्दील हो गया वही गांव वालों दूसरे समुदाय के लोग अभी अड़े हुए है कि आरोपी जिसने हमारे समुदाय के सरपंच को मारा है उसे हमारे सामने पुलिस को लाना पड़ेगा वही जैतहरी टीआई पूरी तरह दोनों समुदाय के लोगो को समझाने में लगे हुए है।
