शौचालय जा रही नाबालिग के साथ मारपीट व दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास


अनूपपुर

न्यायाधीश, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 अनूपपुर की न्यायालय ने थाना कोतमा के अपराध की धारा 363, 366ए, 376, 323, 506 भादवि धारा 3/4 पॉक्सो् एक्ट एवं 3(2)5क एसटी एस सी एक्ट के आरोपी 30 वर्षीय रामबली केवट पुत्र श्याम केवट वर्ष निवासी घोडा दफाई भालूमाडा को 6 अलग-अलग धाराओं में दोषी पाते हुए सजा सुनाई। जिसमें धारा 366ए भादवि में 05 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रू. अर्थदण्ड, 323 भादवि में 01 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रू. अर्थदण्ड, 506 भाग-2 में 05 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रू. अर्थदण्ड, 376(3) भादवि में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रू. अर्थदण्ड, 5एल/6 पॉक्सों एक्ट में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रू. अर्थदण्ड, एवं धारा 3(2)(व्हीड) एससी एसटी एक्ट में आजीवन कारावास एवं 1000 रू. अर्थदण्ड, की सजा। जेल की सभी सजाएं एक साथ चलने के कारण आरोपी को आजीवन का कारावास एवं कुल 6000/- रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई हैं। वहीं न्यायालय ने पीडिता को 4 लाख रूपये प्रतिकर दिये जाने का किया आदेश दिया। न्यायालीन निर्णय की जानकारी देते हुए शनिवार को सहायक जिला अभियोजन अधिकारी शशि धुर्वे ने बताया कि 08 दिसबंर 2018 को पीड़िता निस्तार करने के लिए घर की पीछे बने शौचालय की ओर जा रही थी उसी समय आरेापित पीछे-पीछे आया और उसे जबरजस्ती पकड़कर बाड़ी के पीछे नर्सरी की ओर ले गया, जहां पर उसके साथ मारपीट कर बलात्कार कर किसी को न बताने का कहते हुए जान से मारने की धमकी दी, पीडिता ने रात को घटना की जानकारी किसी को न देते हुए सुबह जानकारी दी, जिसके पश्चात थाने में शिकायत दर्ज करायी। जिस पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध की। पुलिस ने मामले को विवेचना में लेते हुए परिजनों तथा अन्य साक्षियों के कथन लेखबद्ध करते हुए आरोपित को अभिरक्षा में लेकर अनुसंधान समाप्ति पर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां न्यायालय ने आरोपित पर दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

संविलियन भर्ती में तत्कालीन संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन व विकास की सेवा निवृत्ति के पहले सेवा समाप्त


अनूपपुर

नगरपरिषद डोला, डूमर कछार व वनगंवा हुए भर्ती घोटाले में इनके विरुद्ध आरोप प्रमाणित पाए जाने पर तत्कालीन संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन व विकास शहड़ोल को सेवा निवृत्त से पहले इनकी सेवा समाप्त कर दी गई है।

मकबूल खान द्वारा 58 मानदेय कर्मियों का नियमित पदों पर नगर परिषद्, डोला में संविलियन किए जाने का निर्णय लिया गया। जिससे निकाय को माह नवम्बर, 2021 तक लगभग रुपये 76 लाख की आर्थिक क्षति हुई थी। नगर परिषद्, डूमरकछार में इनके द्वारा संविदा कर्मी एवं 58 मानदेय कर्मियों का नियमित पदों पर एवं 5 मानदेय कर्मियों का दैनिक वेतन पर नगर परिषद डूमरकछार में संविलियन किए जाने का निर्णय लिया गया। जिससे निकाय को माह नवम्बर, 2021 तक लगभग रूपये 81 लाख की आर्थिक क्षति हुई है। नगर परिषद, बनगंवा में इनके द्वारा संविदा कर्मी एवं 69 मानदेय कर्मियों का नियमित पदों पर एवं 4 मानदेय कर्मियों का दैनिक वेतन पर नगर परिषद्, बनगंवा में संविलियन किए जाने का निर्णय लिया गया। जिससे निकाय को माह नवम्बर 2021 तक लगभग रूपये 98 लाख की आर्थिक क्षति हुई है।

मकबूल खान द्वारा किया गया उक्त कृत्य उनका अपने कर्त्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं राज्य शासन के प्रति उनकी निष्ठा संदिग्ध होने का परिचायक है क्योंकि श्री खान द्वारा उक्त कृत्य जानबूझकर एवं षडयंत्रपूर्वक किया गया है, जिसके दृष्टिगत पूरे शहड़ोल संभाग में उक्त निकायों में 3 संविदा कर्मियों एवं 246 मानदेय कर्मियों का नियम विरुद्ध संविलियन हुआ एवं उक्त निकायों को माह नवम्बर, 2021 तक लगभग रूपये 3,20,00,000.00 की आर्थिक क्षति हुई है। श्री खान द्वारा एक शासकीय सेवक की हैसियत से किए गए उक्त गंभीर कृत्य के दृष्टिगत आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा उन्हें सेवा से पदच्युत किए जाने की अनुशंसा की गई है। उपरोक्तानुसार प्रकरण में उपलब्ध अभिलेखों, जांचकर्ता अधिकारी के प्रतिवेदन एवं आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा की गई अनुशंसा के आधार पर यह प्रमाणित होता है।

शासकीय हाई स्कूल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का दो दिवसीय शीत शिविर हुआ संपन्न 


अनूपपुर

स्वयं सेवकों के जीवन में राष्ट्रीयता, संस्कारों का प्रगटीकरण, संघ कार्य का विस्तार,दृढीकरण के लिए अनूपपुर जिले के हाई स्कूल बेलिया बड़ी में दो दिवसीय शीत शिविर और गुणात्मक शारीरिक प्रधान कार्यक्रम स्थानीय आयोजित हुआ। समापन अवसर पर स्वयंसेवकों ने शारीरिक दक्षता, शौर्य क्रियाकलाप, स्वर गायन, संघ घोष, संघ प्रार्थना, भारत माता वंदना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को बताया गया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ करता क्या है, इसका काम क्या  है शाखा का संचालन, करना  व्यक्तित्व का निर्माण करना, संघ के विभिन्न कार्यक्रमों को चलाना। इससे निर्मित होता है, कार्यकर्ता जो देश के लिए समर्पित होकर कार्य करता रहता है।  देश भर में आज संघ की शाखा चलती है। इसमें प्रति दिन 1 घंटा शाखा लगती है। यहां 65 हजार नियमित रूप से रोज शाखाएं जाते हैं। आज 45 हजार स्वयंसेवक बन गए हैं। संघ केवल भारत मैं  ही नहीं अपितु विश्वव्यापी हो चुका है। संघ का काम विश्व के 42 देशों में नियमित रूप से चल रहा है। और भारत के बाहर अनेक नामों से संघ की गतिविधि चल रही है। कहीं हिंदू महासभा तो कहीं सनातन संघ के नाम से काम चल रहा है। आज तीन लाख कार्यकर्ताओं की शक्ति है, जो बढ़ती ही जा रही है। और इसी तरह  शाखाएं लगती रही है  और शिविर के दौरान संघ के लोगों को बताया गया कि एक दिन ऐसा आएगा की देश का हर एक बच्चा देश भक्त बन जाएगा तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget